महाराष्ट्र में देश के 61% सक्रिय कोरोना मरीज, फिर भी उमड़ी भारी भीड़, CM करेंगे आज उच्च-स्तरीय बैठक

मुंबई। आबादी के लिहाज से देश में दूसरा सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र कोरोना के मामलों में पहले नंबर पर है। यहां अब तक 28,56,163 मामले सामने आ चुके हैं। 54,898 लोगों की कोरोना से यहां जान भी जा चुकी है। इनके अलावा 3,66,533 सक्रिय मरीज हैं। यह संख्या देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की 61% है। यानी कि देश में कोरोना के 61% सक्रिय मरीज अकेले महाराष्ट्र से हैं। यहां आए रोज कई शहरों में हजारों नए मरीज मिल रहे हैं। बावजूद इसके लोग कोविड नियमों का उल्लंघन करते देखे जा रहे हैं। ऐसे में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे स्थिति को लेकर आज अधिकारियों के साथ एक उच्च-स्तरीय बैठक करेंगे।

people breaking covid guidelines in Mumbais Dadar, 61% of active corona patients from Maharashtra

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Mumbai में Corona नियमों का उल्लंघन करते दिखे लोग, देखिए | वनइंडिया हिंदी

    राजधानी मुंबई की दादर सब्ज़ी मं​डी में भारी भीड़ नजर आई है। जबकि, यहां कोरोना वायरस के बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हुए हैं। न्यूज एजेंसी द्वारा जारी की गई तस्वीरों में दिख रहा है कि, यहां कोविड नियमों का उल्लंघन हो रहा है। उधर, स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के 61% सक्रिय मामले अकेले महाराष्ट्र से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट में बताया गया कि, महाराष्ट्र में अब तक 1,99,75,341 कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं।

    people breaking covid guidelines in Mumbais Dadar, 61% of active corona patients from Maharashtra

    महाराष्ट्र के जिस जिले में अब तक सबसे ज्यादा कोविड ​मरीज मिले, वो है पुणे। अकेले पुणे जिले में 5,44,287 मरीज पाए जा चुके हैं। यहां अब भी 64,599 मरीज उपचाराधीन हैं। जबकि, 8,343 लोग दम तोड़ चुके हैं। पुणे के बाद मुंबई है, जहां 4,23,419 मामले सामने आ चुके हैं। फिर थाणे है, जहां 3,44,385 मामले दर्ज हो चुके हैं। नागपुर में भी अब तक 2,33,883 मामले दर्ज हुए हैं। रिकवरी रेट की बात की जाए तो महाराष्ट्र में अब यह 85.2% है। कुल 24,33,368 लोग अब तक रिकवर हुए।

    people breaking covid guidelines in Mumbais Dadar, 61% of active corona patients from Maharashtra

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+