मुंबई: ऑपरेशन के लिए भर्ती मरीज की आंख के पास चूहे ने काटा, 1 दिन बाद मौत

मुंबई, जून 24: मुंबई के एक सरकारी अस्पताल से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मुंबई में उपनगरीय घाटकोपर के राजावाड़ी अस्पताल में 24 वर्षीय मरीज की मौत हो गई। इस मरीज की आंख के पास चूहे ने काट लिया था। मंगलवार को हुई इस घटना में उनकी आंख के ऊपरी हिस्से को चूहे ने नुकसान पहुंचाया है। जिसके बाद बुधवार को उसकी मौत हो गई। मेयर ने इस मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

patient bitten by a rat near his eye In Mumbai Civic Hospital has died

अधिकारियों ने बताया कि 24 साल का रोगी येलप्पा शराब से संबंधित यकृत की बीमारी से पीड़ित था और अस्पताल में भर्ती होने के दिन से ही उसकी हालत बहुत गंभीर थी। अस्पताल में रोगी का इलाज किया जा रहा था। इस बीच रोगी की आंख को एक चूहे ने काट लिया। जिसके बाद अब रोगी की मौत हो चुकी है। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को मरीज के एक रिश्तेदार ने आरोप लगाया था कि उसकी आंख के पास तब एक चूहे ने काट लिया था, जब उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था।

जिसके बाद मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने मामले की जांच के आदेश दिए। अस्पताल प्रबंधन ने चूहे के काटने की पुष्टि की थी, लेकिन कहा कि चोटें "सतही" थीं और मरीज की आंख प्रभावित नहीं हुई थी। अधिकारियों के मुताबिक, मरीज को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाया गया था। चूहे के काटने की घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, अस्पताल के डीन डॉ विद्या ठाकुर ने कहा था कि उन्होंने इस संबंध में उपाय किए हैं और ऐसी घटनाओं से बचने के लिए पूरी सावधानी बरतेंगे।

मुंबई उत्तर पूर्व से भाजपा के लोकसभा सदस्य मनोज कोटक ने मंगलवार को इस घटना को लेकर शिवसेना शासित बीएमसी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि, बीएमसी को एशिया का सबसे बड़ा नगर निगम कहा जाता है, लेकिन मरीजों को चूहों से बचाने के लिए उसके पास पर्याप्त उपाय नहीं हैं। पीड़ित परिवार सदमे में है। इससे पहले मुंबई मेयर किशोरी पेडनेकर ने मरीज से मुलाकात की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+