'नहीं मिली एंबुलेंस', महाराष्ट्र में दो बच्चों के शव लेकर कीचड़ भरे रास्ते पर 15 KM पैदल चले मां-बाप
Maharashtra News: दिल को झकझोर देने वाली खबर महाराष्ट्र के गढ़चिरौली (Gadchiroli) जिले से सामने आया है, जिसे सुनने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे। जी हां..यहां सही समय पर इलाज न मिल पाने के कारण दो बच्चों की मौत हो गई।
बच्चों के माता-पिता कीचड़ भरे जंगल के रास्ते 15 किलोमीटर पैदल चलकर अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को चेक किया और इसके बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोनों बच्चों की उम्र महज 10 साल से भी कम थी।

एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण दंपत्ति बच्चों के शवों को अपने-अपने कंधे पर रखकर कीचड़ भरे जंगल के रास्ते से 15 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। यह दुखद घटना गढ़चिरौली जिले में हुई, जो उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के अधिकार क्षेत्र में आता है।
इस घटना का वीडियो विधानसभा में विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार ने साझा किया। साथ ही, वाडेट्टीवार ने लिखा, 'दोनों भाई-बहन बुखार से पीड़ित थे, लेकिन उन्हें समय पर इलाज नहीं मिला। कुछ घंटों के भीतर उनकी हालत बिगड़ गई और अगले एक घंटे में ही दोनों लड़कों ने दम तोड़ दिया।'
इतना ही नहीं, उन्होंने कहा, 'शवों को उनके गांव पट्टीगांव तक ले जाने के लिए भी कोई एंबुलेंस नहीं थी और माता-पिता को बारिश से भीगे कीचड़ भरे रास्ते से 15 किलोमीटर पैदल चलने के लिए मजबूर होना पड़ा। गढ़चिरौली की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की एक गंभीर सच्चाई आज फिर सामने आई है।'
क्या है पूरा मामला
दरअसल, यह मामला गढ़चिरौली के पत्तीगांव का है। दोनों बच्चों का नाम बाजीराव और दिनेश हैं। चार सितंबर को बाजीराव को बुखार आय़ा था। इसके बाद दिनेश भी बीमार पड़ गया। बच्चों के माता-पिता उन्हें इलाज के लिए एक पुजारी के पास ले गए।
पुजारी के इलाज से दोनों बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। जिसके बाद माता-पिता दोनों को अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन, डॉक्टरों ने दोनों बच्चों को मृत घोषित कर दिया। ऐसा बताया जा रहा है कि पत्तीगांव से जिमलगट्टा स्वास्थ्य केंद्र तक कोई पक्की सड़क नहीं है।
कीचड़े भरे रास्ते पर 15KM शव लेकर चले मां-बाप
जिमलगट्टा स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण दंपत्ति बच्चों के शवों को अपने-अपने कंधे पर रखकर कीचड़ भरे जंगल के रास्ते से 15 किलोमीटर पैदल चलकर घर पहुंचे। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि देचलीपेठा से एंबुलेंस को बुलाने की तैयारी की गई। लेकिन, दोनों बच्चों को खो चुके दंपत्ति ने मदद लेने से मना कर दिया।
-
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications