एंबुलेंस में ऑक्सीजन सिलेंडर हुआ ब्लास्ट, बाल-बाल बची गर्भवती महिला, सामने आया Video
महाराष्ट्र में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां एक एंबुलेंस में लगा ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। अच्छी बात यह है कि विस्फोट से चंद मिनट पहले ही इसमे सवार गर्भवती महिला और उनके परिवार के सदस्य बाहर निकल आए, जिसकी वजह से उनकी जान बच गई।
दरअसल एंबुलेंस के ड्राइवर ने देखा कि इंजन से धुआं निकल रहा है, वह तुरंत एंबुलेंस से बाहर आ गया और कुछ दूर सुरक्षित जगह पर खड़ा हो गया। ड्राइवर ने गर्भवती महिला ओर उनके परिवार को भी एंबुलेंस से बाहर निकाल लिया और दूर सुरक्षित जगह पर ले गया।

जिसके कुछ देर बाद एंबुलेंस के इंजन में आग लग गई। एंबुलेंस से सभी लोगों के बाहर आने के बाद इसमे लगा ऑक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। विस्फोट का वीडियो सामने आया है, जिसमे देखा जा सकता है कि आग का गुब्बारा कई फीट ऊपर तक जा रहा है। विस्फोट इतना तेज था कि पास के कुछ घरों की खिड़की के कांच टूट गए।
यह घटना महाराष्ट्र के जलगांव जिले की है, जहां बुधवार की शाम को एंबुलेंस में विस्फोट हो गया। हादसा दादा वाड़ी इलाके में नेशनल हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर के पास हुआ। एंबुलेंस एक गर्भवती महिला और उसके परिवार को लेकर एरॉनडोल हॉस्पिटल लेकर जा रही थी।












Click it and Unblock the Notifications