महाराष्ट्र कोविड-19 टास्क फोर्स की इमरजेंसी बैठक, बढ़ सकती है पाबंदी

मुंबई, 30 दिसंबर: ओमिक्रॉन के नए मामलों के साथ पूरे देश में अचानक से एक बार फिर कोरोना के मामलों में बड़ा उछाल देखने को मिल रहा है। दिल्ली और महाराष्ट्र से बड़ी संख्या में रोजाना सामने आ रहे मामलों के मद्देनजर कोरोना की तीसरी लहर से इनकार नहीं किया जा सकता। ऐसे में महाराष्ट्र में बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की ओर से कोविड टास्क फोर्स की आपात बैठक बुलाई। ऐसे में मुंबई सहित राज्य के अन्य इलाकों में बढ़ रहे मामलों को देखते हुए सरकार कड़ा कदम उठाते हुए और पाबंदियों लगाने का फैसला कर सकती है।

Recommended Video

    Coronavirus Delhi Update: बढ़ता जा रहा खतरा, पिछले 24 घंटे में मिले 1313 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    Uddhav Thackeray

    इधर, ओमिक्रॉन के प्रकोप की कारण ही मुंबई सहित कई जगहों पर न्यू ईयर पार्टी पर रोक लगा दी गई है। नागपुर में नए साल के जश्न पर प्रतिबंध को लेकर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने बताया कि कोरोना गाइडलाइन के तहत होटल और परमिट रूम को आधी रात तक खोलने की अनुमति है, लेकिन सीमित क्षमता के साथ। किसी भी तरह के आयोजन पर रोक रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर इकट्ठा होना भी रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक प्रतिबंधित है। पुलिस प्रशासन ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ भी विशेष मुहिम चलाएगा।

    वहीं गुरुवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की प्रेस ब्रीफिंग में स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने बताया है कि महाराष्ट्र में 9 दिसंबर के हफ्ते में पॉजिटिविटी 0.76% थी, वो एक महीने में बढ़कर लगभग 2.59% हो गई है। पिछले 33 दिनों बाद देश में फिर से 10,000 से ज्यादा मामले रिपोर्ट होने शुरू हुए हैं। महाराष्ट्र और केरल में 10,000 से ज्यादा सक्रिय मामले हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+