मुंबई में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला से अश्लील हरकत, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल, देखिए वीडियो
मुंबई के जुहू इलाके से मॉर्निंग वॉक के दौरान एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां मॉर्निंग वॉक के लिए निकली एक महिला ने अज्ञात लोगों द्वारा लगातार उत्पीड़न की शिकायत की है। उसने सोशल मीडिया पर अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि यह तीसरी बार है। जब उसे उसी स्थान पर अर्ध-नग्न पुरुषों से इस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा है। उसकी पोस्ट के मुताबिक ये पुरुष सड़क के बीच में अपनी पैंट उतारकर उसे जोर से पुकारकर दुर्व्यवहार करते हैं।
विया दोशी ने एक्स पर अपनी आपबीती शेयर करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है। जिसमें एक व्यक्ति को शॉर्ट्स और बनियान पहने हुए जुहू के जानकी कुटीर इलाके में फुटपाथ पर दौड़ते हुए दिखाया गया है। वीडियो में जॉगिंग कर रहे व्यक्ति को आवाज लगाते हुए सुना जा सकता है। हालांकि वीडियो में वह व्यक्ति बीच सड़क पर ज़ोर से आवाज लगाकर उत्पीड़न करते हुए नहीं दिखाई देता है।

मुंबई पुलिस ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए उनसे विवरण मांगा है। उन्होंने कहा कि हमने आपको फॉलो किया है। कृपया अपना विवरण डीएम में साझा करें। मुंबई पुलिस की प्रतिक्रिया तब आई जब दोषी ने बताया कि फोन पर निर्भया स्क्वॉड से संपर्क करने की उनकी कोशिश का कोई जवाब नहीं मिला।
विया दोशी ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई के लिए आभार जताया है। उन्होंने एक अपडेट साझा करते हुए कहा कि कल तत्काल कार्रवाई करने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद। मैं गश्त करने वाले वाहनों की सराहना करती हूं। आपने न केवल मेरी बल्कि अन्य सभी महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा बढ़ाई है। फोन कॉल करने और मुझे सुरक्षित महसूस कराने के लिए धन्यवाद। मुंबईकर होने पर गर्व है।
अपने सोशल मीडिया पोस्ट में दोशी ने विस्तार से बताया कि यह कोई अकेली घटना नहीं थी। बल्कि इस खास इलाके में उन्हें तीसरी बार इस तरह के उत्पीड़न का सामना करना पड़ा। उन्होंने लिखा कि जुहू, जानकी कुटीर इलाके में इस आदमी को अपनी पैंट उतारकर और बीच सड़क पर मुझे जोर से पुकारते हुए दुर्व्यवहार करते देखा गया। यह घटना आज सुबह 8:55 बजे हुई। यह तीसरी बार है जब मेरे साथ इस स्थान पर अलग-अलग लोगों द्वारा ऐसा बर्ताव किया गया है। उन्होंने मुंबई पुलिस के अधिकारियों से सुरक्षा बढ़ाने का आग्रह किया है। क्योंकि उन्होंने कई महिलाओं से ऐसी शिकायत सुनी है।












Click it and Unblock the Notifications