Maharashtra: ऑटोरिक्शा में कॉलेज से लौट रही नर्सिंग छात्रा का हुआ रेप, गुस्साई नर्सों ने किया प्रदर्शन
Maharashtra Nursing student rapes: कोलकाता में ट्रेनी डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या मामले के बीच महाराष्ट्र से ऐसी एक परेशान कर देने वाली घटना सामने आई है। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक 20 साल की नर्सिंग छात्रा के साथ कथित तौर पर बालात्कार किया गया, घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
इस घटना के बाद रत्नागिरी में नर्सिंग कम्युनिटी का गुस्सा फूंट पड़ा और विरोध प्रदर्शन शरू कर दिया त्वरित न्याय की मांग करते हुए सड़कें जाम कर दीं, कई इलाकों में यातायात रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने अपराधी के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है और प्रदर्शनकारियों से शांत रहने का आग्रह किया है।

बता दें 20 वर्षीय नर्सिंग छात्रा कॉलेज से ऑटो-रिक्शा में घर लौट रही थी, तभी ड्राइवर ने उसे पानी में नशीली दवा मिलाकर पिला दी। बेहोश होने के बाद उसे एक सुनसान इलाके में ले जाया गया, जहां उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया। होश में आने पर उसने मदद के लिए अपने परिवार से संपर्क किया।
इस मामले में पुलिस तेजी से ड्राइवर की तलाश में जुट चुकी है, जगह-जगह पर छापेमारी कर रही है। अधिकारी नर्सिंग छात्रा पर हमले के लिए जिम्मेदार ड्राइवर का पता लगाने के लिए अपने प्रयास जारी रखे हुए हैं, साथ ही यह भी सुनिश्चित कर रहे हैं कि दोनों मामलों में न्याय शीघ्रता से हो।
यह घटना कोलकाता में इसी तरह के एक मामले को लेकर राष्ट्रीय आक्रोश के बीच हुई है। याद रहे कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के अंदर एक डॉक्टर के साथ बलात्कार किया गया और उसकी हत्या कर दी गई। मुख्य संदिग्ध, संजय रॉय अक्सर अस्पताल में आता था और कथित तौर पर एक सेमिनार हॉल में घुसकर उसने अपराध को अंजाम दिया, जहां डॉक्टर आराम करने गई थी।












Click it and Unblock the Notifications