'बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के दौरान नहीं फैलाया जा रहा था कोई अंधविश्वास', बोले नागपुर CP
नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नागपुर में हुए उनके कार्यक्रम के वीडियो का विस्तृत विश्लेषण किया है।

Dhirendra Shastri Bageshwar Dham: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर और कथावाचक धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ी बहस छिड़ी हुई है। इसके बाद कुछ लोग धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में, तो कुछ उनके विरोध में उतर गए हैं। इस बीच नागपुर पुलिस कमिश्नर अमितेश कुमार ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने नागपुर में हुए उनके कार्यक्रम के वीडियो का विस्तृत विश्लेषण किया है। यह निष्कर्ष निकाला गया है कि नागपुर में उनके कार्यक्रम के दौरान कोई अंधविश्वास नहीं फैलाया जा रहा था।
वहीं इसको लेकर मशहूर अभिनेता मुकेश खन्ना ने भी कुछ सवाल उठाए हैं। मुकेश खन्ना ने पूछा कि क्या ये सच में कोई चमत्कार है या फिर ढोंग का कोई हाहाकार मचा है? मुकेश खन्ना ने लिखा कि सभी अपने आप को बाबा कहने वाले दरबार लगाते हैं। ये भक्तों को रिझाते हैं। कभी नाचकर, कभी जादू-टोना दिखाकर, भक्तों को भी नचाकर, मीठी मन मोहने वाली आवाज में प्रवचन देकर उनका मन मोहते हैं। परंतु जो करना है, वो नहीं करते- देश का भला।'
वहीं, इससे पहले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने धीरेंद्र शास्त्री को लेकर कहा कि यदि उनके पास चमत्कारिक शक्तियां आ गई हैं तो वे अपने चमत्कार से देश में हो रहे अपराध रोक दें। वे जोशीमठ में आकर पहाड़ों का दरकना रोक दें, तो वे भी उन्हें चमत्कारिक व्यक्ति मान लेंगे। उन्होंने कहा कि देश में कहीं धर्मांतरण हो रहा है तो कहीं लोग आत्महत्या कर अपनी जान गंवा रहे हैं। घरों में झगड़े हो रहे हैं। यदि वे अपने चमत्कार से इन गलत कार्यों को रोक सकें तो वे उन्हें चमत्कारिक व्यक्ति मान लेंगे।
Recommended Video

कांग्रेस नेता और कल्कि पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि सनातन परंपरा से जुड़े हर धाम और हर संत का जनता के मन में सम्मान है, लेकिन संतों को यह ध्यान रखना चाहिए कि कोई धाम या मठ किसी राजनीतिक दल की व्यक्तिगत संपत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि एक संत के रूप में वे धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का सम्मान करते हैं, लेकिन उन्हें भी यह ध्यान रखना चाहिए कि वे किसी राजनीतिक दल के प्रवक्ता की तरह बात न करें।
वहीं, पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मनोज मुंतशिर का साथ मिला है। मुंतशिर ने शास्त्री पर आरोप लगाने वालों और उनसे पूछताछ करने वालों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा है कि सबसे पहले वे बताएं कि उन्होंने कब और कितना धर्मांतरण का विरोध किया है। उन्होंने पंडित धीरेंद्र शास्त्री की तारीफ करते हुए विरोधियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि बागेश्वर धाम महाराज ने धर्मांतरण रोकने का बहुत अच्छा काम किया है और आज जो लोग उनके खिलाफ हैं, वे धर्मांतरण के खिलाफ इतनी आवाज उठा रहे हैं।
यह भी पढ़ें- बागेश्वर धाम, धीरेंद्र शास्त्री और विवाद की गाथा
-
Rahul Banerjee Postmortem रिपोर्ट में शॉकिंग खुलासा, सामने आया ऐसा सच, पुलिस से लेकर परिवार तक के उड़े होश -
Gold Rate Today: मार्च के आखिर में फिर सस्ता हुआ सोना, डेढ़ लाख के नीचे आया भाव, ये है 22k और 18K गोल्ड रेट -
Nitish Kumar Resigns: नीतीश कुमार का बड़ा फैसला, MLC पद से इस्तीफा, मुख्यमंत्री की कुर्सी छोड़ने पर सस्पेंस -
UPPSC Topper: कौन हैं नेहा पंचाल? UPPSC की बनीं टॉपर, दूसरे और तीसरे नंबर पर किसने मारी बाजी, टॉप-25 की लिस्ट -
Love Story: सनातन धर्म की तुलना 'मच्छर' से करने वाले उदयानिधि को हुई थी पहली नजर में मोहब्बत, कौन है पत्नी? -
Prakash Raj Caste: 4 बच्चों के पिता प्रकाश राज किस जाति से हैं? पहली पत्नी को क्यों तलाक देकर की दूसरी शादी? -
Pink Elephant: 'चंद लाइक्स के लिए घिनौनी हरकत', कौन है ये फोटोग्राफर जिसने हाथी को रंगा गुलाबी? मचा बवाल -
LPG संकट के बीच केरोसिन सप्लाई फिर शुरू, पेट्रोल पंप पर बिकेगा मिट्टी का तेल, सरकार का जानें पूरा फैसला -
Aaj Ke Match Ka Toss Kon Jeeta 30 March: आज के मैच का टॉस कौन जीता- राजस्थान रॉयल्स vs चेन्नई सुपर किंग्स -
'Pushpa' की 26 साल की इस एक्ट्रेस ने पहनी ऐसी ड्रेस, मिनटों में वीडियो हुआ वायरल, लोग बोले- ये क्या पहन लिया? -
Iran America War: 'भारत ही युद्ध रूकवा सकता है', ईरान ने अमेरिकी शांति प्रस्ताव कचरे के डिब्बे में फेंका -
Trump Warning Iran: ‘तेल भी लेंगे, खार्ग आईलैंड पर भी कब्जा करेंगे', ट्रंप का दावा- 20 जहाज तेल भेज रहा ईरान












Click it and Unblock the Notifications