'ये तेरे अब्बा का पाकिस्तान नहीं हिंदुस्तान है', अब क्यों भड़के मंत्री नितेश राणे? दे डाली खुलेआम धमकी
Nitesh Rane Garba controversy: महाराष्ट्र की फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे अपनी कट्टर हिंदूवादी छवि के लिए जाने जाते हैं। इसके साथ ही आए दिन अपने विवादित बयानों के कारण सुर्खियों में छाए रहते हैं। एक बार फिर नितेश राणे ने हिंदू समुदाय को संबोधित करते हुए मुस्लिम समुदाय का नाम लिए बिना हमला बोला है।
दरसअल, मुंबई से सटे मीरा रोड में नवरात्रि के आठवें दिन जे.पी. नॉर्थ गार्डनर सिटी सोसाइटी में गरबा खेल रहे लोगों पर किसी ने अंडा फेंक दिया था, जिसके बाद वहां हंगामा मच गया। इस घटना पर भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री नितेश राणे आगबबूला हो गए हैं और उन्होंने कार्यक्रम में जमकर नाराजगी जताई।

ये तेरे अब्बा का पाकिस्तान नहीं है...
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री नितेश राणे ने कहा, "यह हिंदू राष्ट्र है और यहाँ पहले हिंदुओं के हितों को देखा जाएगा, उसके बाद दूसरों के हितों को। उन्होंने यह भी कहा, "यह तेरे अब्बा का पाकिस्तान नहीं है, हिंदुस्तान है।" राणे ने जोर देकर कहा कि अगर कोई छुपकर उनका भाषण सुनने आया है, तो उसे यह समझना चाहिए कि यह एक हिंदू राष्ट्र है।
अगर हिंदू मां-बहन को गलत नजरों से देखा तो...
नितेश राणे ने आगे कहा, "अगर यहां किसी भी हिंदू मां -बहन को गलत नजरों से देखा गया, तो हम अपनी तीसरी आँख खोलना जानते हैं। यह महादेव की भूमि है और यहाँ सिर्फ 'आई लव महादेव' चलेगा।" राणे ने पुलिसकर्मियों को भी संबोधित करते हुए कहा कि यह देवेंद्र फडणवीस की सरकार है और उनके पास गृह मंत्रालय है, इसलिए पुलिसकर्मी उनका नाम खराब न करें।
राणे ने दी ये चेतावनी
राणे ने कहा, "हम मंत्रालय में बैठते हैं, हमें सारी जानकारी मिलती है।" उन्होंने पाकिस्तान की ओर इशारा करते हुए कहा, "यह पाकिस्तान-इस्लामाबाद नहीं है।" इसके बाद उन्होंने हुल्लड़बाजी का जिक्र किया और चेतावनी दी कि अगर कोई पुलिसकर्मी ऐसी गतिविधियों का समर्थन करता है, तो उनका नाम और फोटो देवेंद्र फडणवीस को भेज दिया जाएगा।
एक-दो सूअर भी पाल लो...
नितेश राण अगली वराह जयंती को ऐसे मनाने का आह्वान किया कि "ये लोग आपकी सोसाइटी से भाग जाएं।" राणे ने अपने भाषण में घरों में कुत्ता पालने की बात करते हुए कहा, "हम लोग तो कुत्ता पालते हैं ना घर में, मैं कहूँगा एक-दो सूअर भी पाल लो।"
तेरा ऐसा हाल करेंगे कि...
मोहसिन नाम के व्यक्ति को संबोधित करते हुए नितेश राणे ने कहा, "मोहसिन, अगर सुन रहा होगा तो ध्यान से सुन, ये तेरे अब्बा का पाकिस्तान नहीं है, हिंदुस्तान है।" उन्होंने चेतावनी दी, "अगर मेरे हिंदू समाज में कोई भी मेरी बहनों की तरफ गंदी नजर से देखेगा, तो फिर तीसरी आँख खोलना हमको भी आता है। यह हिंदुओं की सरकार है और शुक्रवार को कोई तुझे बचाने भी नहीं आएगा, तेरा ऐसा हाल करेंगे कि गैस सिलेंडर भी ऊपर नहीं ले जा पाएगा।"
अबकी बार अकेले नहीं आऊंगा...
राणे ने आगे कहा, "अगर फिर से कुछ किया ना इन लोगों ने, तो फिर हम बताएँगे। हम किसी के रास्ते में जाते नहीं और कोई हमारे रास्ते में आए तो हम छोड़ते नहीं।" उन्होंने मोहसिन को बुलाने की बात करते हुए कहा, "लेकर आओ उस मोहसिन को यहाँ पर, बोलो उसको नितेश राणे आया है, यहाँ पर।"
उन्होंने स्पष्ट किया, "मेरे जाने के बाद यहाँ कुछ हुआ तो याद रखना, नितेश राणे वापस 2 घंटे में यहाँ आ सकता है और अबकी बार अकेले नहीं आऊँगा। यह बात ध्यान रखना।"












Click it and Unblock the Notifications