Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

दाऊद के गुर्गों और करीबियों पर NIA का शिकंजा, 20 ठिकानों पर छापेमारी, हिरासत में 6 लोग

मुंबई, 09 मई: केंद्रीय जांच एजेंसी एनआईए (NIA) ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबियों पर अपना शिकंजा कसा है। एनआईए गैंगस्टर दाऊद इब्राहिम के साथियों और कुछ हवाला संचालकों से जुड़े मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी ने बड़ा एक्शन लेते हुए दाउद के गुर्गों और करीबियों के 20 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की है, जहां से कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Recommended Video

    Mumbai में D Company के खिलाफ NIA का बड़ा एक्शन, 20 ठिकानों पर छापेमारी | वनइंडिया हिंदी
    NIA raid in mumbai

    गुर्गों और हवाला ऑपरेटर्स पर कसा शिकंजा

    न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक मुंबई में दाऊद इब्राहिम के सहयोगी सलीम फ्रूट को एनआईए ने अपनी हिरासत में लिया। उनके घर पर छापेमारी करते हुए कई अहम दस्तावेज भी बरामद किए। इसके अलावा दाऊद के साथियों और कुछ हवाला संचालकों से जुड़े मुंबई में कई जगहों पर एनआईए लगातार छापेमारी कर रही है। मुंबई के बांद्रा, कुर्ला और माहिम इलाकों में भी एनआईए ने रेड डाली।

    20 जगहों पर एजेंसी की छापेमारी

    मुंबई के माहिम इलाके में कय्यूम नाम के एक व्यक्ति को राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने हिरासत में लिया है। वहीं माहिम दरगाह और हाजी अली दरगाह के प्रबंध न्यासी सुहैल खंडवानी को भी हिरासत में लिया। इसके अलावा समीर अंगोरा को बांद्रा में डिलाइट अपार्टमेंट से हिरासत में लिया। एनआईए कार्रवाई करते हुए छह लोगों से पूछताछ कर रही है। बता दें कि 20 जगहों पर एजेंसी की छापेमारी जारी है।

    करीबी गुड्डू पठान हिरासत में

    वहीं एनआईए ने अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी गुड्डू पठान को हिरासत में ले लिया। जिससे पूछताछ की जा रही है। बता दें कि जिन जगहों पर एजेंसी की छापेमारी चल रही है, उनमें शॉर्प शूटर्स, तस्कर, हवाला ऑपरेटर, ड्रग्स तस्करी करने वाले लोग है, जो दाऊद से जुड़े हुए थे। बता दें कि यह कार्रवाई दाऊद और उसकी गैंग के गुर्गों के खिलाफ दर्ज एफआईआर को लेकर की जा रही है।

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+