महाराष्ट्र में 22 अक्टूबर से नई गाइडलाइन, सिनेमा हॉल समेत ये चीजें खुलेंगी
मुंबई, 12 अक्टूबर: महाराष्ट्र अभी भी देश का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित राज्य है, लेकिन अब वहां पर रोजाना के केस की संख्या बहुत कम हो गई है। ऐसे में राज्य सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की, जो 22 अक्टूबर से लागू होगी। इसके तहत ऑडिटोरियम और सिनेमा हॉल को फिर से खोलने की इजाजत रहेगी। सरकार के इस फैसले से फिल्म जगत में खुशी का माहौल है, क्योंकि वो लंबे वक्त से थिएटर खोलने की मांग कर रहे थे।

महाराष्ट्र में सोमवार को 1736 नए मामले सामने आए थे जो 17 महीनों की सबसे कम संक्य़ा है। इसके अलावा 36 लोगों की मौत हुई। इस वजह से अब कुछ संक्रमित मरीजों की संख्या 65,79,608 है, जिसमें से 1,39,578 की मौत हुई है। रोजाना की संख्या में भारी गिरावट आने के बाद अब सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की, जो 22 अक्टूबर से लागू होगी।
नई गाइडलाइन के जरूरी तथ्य-
- सिनेमाघर/थिएटर/मल्टीप्लेक्स/ऑडिटोरियम को खोलने की इजाजत, लेकिन क्षमता से सिर्फ 50 प्रतिशत लोगों को बैठने की इजाजत।
- वहां आने वाले लोगों के फोन में आरोग्य सेतु ऐप होना जरूरी, जिसमें स्टेट्स सेफ दिखना चाहिए। इसके अलावा लोग कोविड टीकाकरण का सर्टिफिकेट भी दिखा सकते हैं।
- फूड कोर्ट/सफाई कर्मियों समेत सभी कर्मचारियों के लिए वैक्सीन की दोनों खुराक जरूरी। साथ ही दूसरी खुराक के 14 दिन बाद ही कर्मचारी काम पर आएंगे।
- भीड़-भाड़ से बचने के लिए मल्टीप्लेक्स में शो के समय में बदलाव।
- टिकटों की बुकिंग, भोजन और पेय पदार्थों के भुगतान के लिए डिजिटल नो-कॉन्टैक्ट भुगतान प्रक्रिया का उपयोग करना चाहिए।
- पार्किंग पर थर्मल स्क्रीनिंग होनी जरूरी। बिना लक्षण वाले लोगों को एंट्री।
- मास्क लगाना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना जरूरी। नियमित रूप से हाथ साफ करने की सलाह।
- स्क्रीनिंग हॉल के अंदर किसी भी खाद्य और पेय पदार्थ की अनुमति नहीं होगी। खरीदे गए डिब्बाबंद खाद्य और पेय पदार्थों को ही अनुमति।
ड्रामा थिएटरों के लिए ये निर्देश
Recommended Video
- केवल नामित लोगों को ही पर्दे, मंच के पीछे रहने की अनुमति।
- कलाकारों और उससे जुड़े अन्य सदस्यों की चिकित्सा जांच जरूरी।
- बैकस्टेज/ग्रीन रूम में किसी भी मेहमान को आने की अनुमति नहीं है।
- चाइल्ड आर्टिस्ट को सेफ स्टेटस दिखाते हुए आरोग्य सेतु ऐप का इस्तेमाल करना होगा। उनकी नियमित जांच की सिफारिश की गई है।












Click it and Unblock the Notifications