एनसीपी प्रमुख शरद पवार भी हुए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी

नई दिल्ली, 24 जनवरी: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी(एनसीपी) के अध्यक्ष शरद पवार कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने खुद सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम शरद पवार ने ट्वीट कर लिखा- मेरी कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है लेकिन चिंता की कोई बात नहीं है। मैं डॉक्टरों की सलाह को मानते हुए इलाज करा रहा हूं। वो सभी लोगों, जो पिछले कुछ दिनों में मेरे संपर्क में रहे हैं। उनसे मेरी गुजारिश है कि जरूरी सावधानी बरतें और अपना टेस्ट करा लें।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Sharad Pawar Corona Positive, जानें अब कैसी है तबियत | वनइंडिया हिंदी
    dfv


    देश में कोरोना के तीन लाख से ज्यादा केस

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने 24जनवरी को बताया है कि देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 3.06 लाख केस सामने आए हैं, जो रविवार की तुलना में 27 हजार कम हैं। देश में कोरोना वायरस के कुल एक्टिव केस अब 22,49,335 हैं। देश में अब तक कोरोना के कुल 3,95,43,328 केस मिल चुके हैं। जिसमें से 3,68,04,145 मरीज इलाज के बाद ठीक हुए हैं। अब तक देश में कोरोना से कुल 4,89,848 लोगों की मौत हो चुकी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+