महाराष्ट्र: जेल में बंद नवाब मलिक और अनिल देशमुख ने फ्लोर टेस्ट में आने के लिए किया SC का रूख
मुंबई। सत्तारूढ़ शिवसेना में बगावत के चलते महाराष्ट्र सरकार पर संकट आ गया है। राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सत्तारूढ़ दल से फ्लोर टेस्ट के लिए कहा है। यह फ्लोर टेस्ट कल होगा, जिसकी डेडलाइन है गुरुवार शाम 5 बजे तक की। फ्लोर टेस्ट की खबर से सियासी गलियारों में हल-चल तेज हो गई है।

इस बीच एनसीपी नेता नवाब मलिक और अनिल देशमुख, जो जेल में बंद हैं, ने कल महाराष्ट्र में फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। आज शाम सुप्रीम कोर्ट उनकी याचिका पर सुनवाई के लिए तैयार है। दोनों नेताओं की ओर से कहा गया है कि, उन्हें फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दी जाए। उधर, शिवसेना भी आज सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। बताया जा रहा है कि, सुप्रीम कोर्ट ने शिवसेना की भी अर्जी मान ली है। उसकी भी सुनवाई आज शाम 5 बजे होगी। उससे पहले भाजपा आज शाम अपने विधायकों की बैठक करेगी। ताकि कल के तय फ्लोर टेस्ट की तैयारी कर सके। अभी और भी बहुत से आज-कल आने बाकी हैं।

सुबह ही यह खबर आई थी कि, राज्यपाल ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को फ्लोर टेस्ट के लिए बोल दिया है। जिसके कुछ घंटे बाद महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक और गृह मंत्री अनिल देशमुख फ्लोर टेस्ट में वोटिंग की मंजूरी देने के लिए सुप्रीम कोर्ट गए। उधर, संजय राउत समेत कुछ बड़े नेता मातोश्री पहुंचे। एनसीपी चीफ शरद पवार से मिले कांग्रेस कोटे से मंत्री बाला साहेब थोराट और राकांपा कोटे से मंत्री दिलीप वलसे पाटिल और जयंत पाटिल।












Click it and Unblock the Notifications