Revati Sule कौन हैं? शादी के बंधन में बंधी सुप्रिया सुले की बिटिया कितनी पढ़ी-लिखी, क्‍या करती हैं?

Supriya Sule Daughter Revati Sule Wedding: महाराष्ट्र का प्रतिष्ठित राजनीतिक पवार परिवार एक बार फिर सुर्खियों में हैं। एनसीपी संस्‍थापक शरद पवार की नातिन और सांसद सुप्रिया सुले की बेटी रेवती शनिवार को शादी के बंधन में बंध गई हैं। रेवती की शादी मशहूर बिजनेसमैन के बेटे सारंग लखानी से हुई है।

रेवती और सारंग के शादी के पहले का प्रीवेडिंग इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें शाहरुख खान, सलमान खान से लेकर कांग्रेस सांसद राहुल गांधी तक पहुंचे। एक वीडियो में सुप्रिया सुले की बेटी रेवती शाहरुख खान को गले लगाती हुई नजर आ रही हैं।

NCP leader supriya sule daughter Revati Sule

दूल्‍हा-दुल्‍हन के साथ जमकर थिरके शाहरुख खान

शाहरुख खान शादी के प्री वेडिंग इवेंट में दुल्‍हा-दुल्‍हन के साथ कुछ-कुछ होता है के गाने पर डांस करते और मस्‍ती करते नजर आ रहे हैं। यह हाई-प्रोफाइल शादी की राजन‍ीतिक गलियारों में जमकर चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं एनसपी (NCP) सासंद सुप्रिया सुले की बिटिया रेवती सुले कौन हैं और क्‍या करती हैं?

NCP leader supriya sule daughter

नागपुर के बिजनेस घराने की बहू बनीं रेवती सुले

रेवती सुले की शादी विश्वराज इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के चेयरमैन और बीजेपी नेता अरुण लखानी के बेटे से हुई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस रिश्ते में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की अहम भूमिका रही।

rewti shande

कौन हैं रेवती सुले के पति सारंग लखानी, क्‍या करते हैं

रेवती सुले पति सारंग लखानी अपने पिता के स्वामित्व वाली कंपनी 'विश्वराज ग्रुप' में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। इसके अलावा सांरग बैडमिंटन खिलाड़ी भी हैंं और अमेरिका के कोलंबिया बिजनेस स्कूल से प्रबंधन की पढ़ाई की है।

NCP leader supriya sule daughter Revati Sule

कौन हैं रेवती सूले? कितनी पढ़ी लिखी हैं?

रेवती सुले, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) की वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले की बेटी हैं। उन्होंने मुंबई के सेंट जेवियर्स कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक (BA Economics) की पढ़ाई की है, जिसके बाद हायर एजुकेशन के लिए वे विदेश गईं और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स (LSE) से लोक प्रशासन (Public Administration) में पोस्‍ट ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की है। रेवती के ग्रुेजुऐशन डे की फोटो इनके माता-पिता ने सोशल मीडिया पर पहले शेयर की थी।

क्‍या करती हैं रेवती सुले?

रेवती सुले ने हायर स्‍टडीज की डिग्री हासिल की है लेकिन वर्तमान में किसी बड़े प्रोफेशन में सक्रिय नहीं हैं, लेकिन वे पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में शामिल रहती हैं। 2024 में हुए लोकसभा चुनाव में बारामती में मां सुप्रिया सुले के लिए प्रचार करने मैदान में रेवती सुले उतरी थीं। तब अपने सादगी भरे अंदाज के कारण जमकर सुर्खियां बटोरी थी। याद रहे इस चुनाव में सुप्रिया सुले का मुकाबला तत्‍कालीन डिप्‍टी सीएम अजित पवार की पत्‍नी सुनेत्रा पवार यानी अपनी भाभी के साथ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+