Profile: Ajit Pawar के दिल पर चलती है Sunetra Pawar की हुकूमत, जानिए कौन हैं वो?

Who is Ajit Pawar's wife Sunetra Pawar?: रविवार को महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल उस वक्त आ गया जिस समय एनसीपी नेता अजीत पवार ने शरद पवार का साथ छोड़कर एनडीए से हाथ मिला लिया। अजीत की इस बगावत से जहां एनसीपी तिलमिलाई हुई है वहीं दूसरी ओर शिवसेना ( उद्धव ठाकरे गुट) इस बात के लिए भाजपा पर निशाना साध रहा है। फिलहाल अब अजीत पवार राज्य के डिप्टी सीएम बन चुके हैं और उनके समर्थक उन्हें बधाई देते थक नहीं रहे हैं।

 Ajit Pawar

'शरद पवार 11 भाई-बहन थे'

आपको बता दें कि अपने चाचा शरद पवार के बेहद करीबी रहे हैं अजीत पवार के पिता का नाम अनंतराव पवार था। वो शरद पवार के बड़े भाई थे। आपको बता दें कि शरद पवार 11 भाई-बहन थे, जिसमें अनंतराव का नंबर दूसरा था। इनके तीन बच्चे श्रीनिवास, अजित पवार और विजया पाटिल हैं। जिसमें से अजीत पवार हमेशा से ही शरद पवार के काफी क्लोज रहे हैं, राजनीति की गलियारों में उन्हें पवार का बेटा ही कहकर संबोधित किया जाता रहा है।

'घर पर चलती है पत्नी सुनेत्रा पवार की हुकूमत'

आपको बता दें कि राजनीतिक जीवन में भले ही अजीत पवार अपने फैसले स्वयं लेते हों लेकिन उनके घर और दिल पर हुकूमत उनकी पत्नी सुनेत्रा पवार की चलती है। सुनेत्रा के बारे में कहा जाता है कि वो ही परिवार को एकता के सूत्र में बांधे रखे हुए हैं, वैसे सुनेत्रा एक समाज सेविका और Educational Institution Vidya Pratishthan की ट्रस्टी हैं और पर्यावरण बचाने की एक मुहिम से भी जुड़ी हुई हैं।

'सुप्रिया सुले के करीबी रही हैं सुनेत्रा'

अजीत और सुनेत्रा को शादी से दो बेटे जय और पार्थ पवार हैं। पार्थ राजनीति में हैं, जबकि जय अपने बड़े पापा यानी कि अजीत पवार के बड़े भाई श्रीनिवास पवार की तरह बिजनेस की दुनिया से जुड़े हुए हैं। सुनेत्रा अपनी ननद सुप्रिया सुले के भी काफी करीबी मानी जाती हैं। साल 2019 में भी जब अजीत पवार ने बगावत की थी और वो बीजेपी के साथ चले गए थे, तब ऐसी खबरें सामने आई थीं कि सुप्रिया सुले ने अपने भाई को मनाने के लिए अपनी भाभी सुनेत्रा पवार की मदद ली थी।

'एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर ही लड़ूंगा चुनाव'

बता दें कि डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद अजीत पवार ने दावा किया है 'एनसीपी के नेताओं का समर्थन उनके साथ है। वो पीएम मोदी के काम से प्रसन्न और प्रभावित हैं और उन्हें लगा कि वो विकास पथ पर उनके साथ चल सकते हैं इसलिए मैंने एनडीए में शामिल होने का फैसला किया। उन्होंने दावा किया है कि वह एनसीपी के चुनाव चिन्ह पर ही अगला इलेक्शन लड़ेंगें।'

'मैंने पहले भी ऐसी बगावत देखी है'

जबकि अजीत की बगावत पर शरद पवार ने कहा कि 'कुछ लोग पार्टी पर दावा कर रहे हैं लेकिन यह जनता तय करेगी कि पार्टी किसकी है, उनके दावे से क्या होता है? मैंने पहले भी ऐसी बगावत देखी है लेकिन मैं फिर से पार्टी खड़ी करके दिखाऊंगा।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+