'हमारे कुछ लोग एजेंसियों की जांच के दबाव में बीजेपी में शामिल हुए', शरद पवार ने फिर बोला भाजपा पर हमला
NCP chief Sharad Pawar: महाराष्ट्र में सियासी घमासान मचा हुआ है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) दो धड़ों में बंट चुकी है। रविवार को एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार ने पुणे में आयोजित एक कार्यक्रम में एक बार फिर अजित पवार गुट पर हमला बोला।
शरद पवार लगातार अजित गुट पर आक्रामक हैं। ऐसे में रविवार को उन्होंने कहा कि हममें से कुछ लोगों ने कहा कि वे विकास के लिए बीजेपी के साथ गए, लेकिन इसमें कोई सच्चाई नहीं है।

शरद पवार ने कहा कि हाल ही में हमारे कुछ लोग सरकार में शामिल हुए हैं। वे कह रहे हैं कि वे विकास के मुद्दे पर गए थे, लेकिन इसका कोई खास मतलब नहीं था। उनमें से कुछ ED जांच के घेरे में थे, उनमें से कुछ लोग जांच का सामना नहीं करना चाहते थे।
पवार ने आगे कहा कि लेकिन कुछ लोग जो अनिल देशमुख जैसे थे, उन्होंने जेल जाना स्वीकार कर लिया।और 14 महीने बिताए, जहां उन्हें जांच से बचने के लिए उस पक्ष (भाजपा) में शामिल होने की भी पेशकश की गई, लेकिन उन्होंने कहा कि उन्होंने कोई अपराध नहीं किया है। वह कानून का सामना करेंगे और अपनी विचारधारा नहीं छोड़ेंगे। हमारे कुछ सदस्य एजेंसियों की जांच के दबाव में भाजपा में शामिल हुए हैं।
शरद पवार ने पुणे में अजित पवार गुट की जमकर आलोचना की। यह बयान ऐसे वक्त में आया है, जब पिछले हफ्ते पुणे में शरद पवार और अजित पवार के बीच मुलाकात हुई थी। ये गुप्त मीटिंग मीडिया के कैमरों में कैद हो गई थी।
उसके बाद आज फिर शरद पवार ने अजित पवार गुट पर हमला बोला। गठबंधन में शामिल दलों का मानना है कि पवार की ऐसी भूमिकाएं लोगों के बीच भ्रम पैदा कर रही हैं। नाना पटोले और संजय राउत ने सीधे तौर पर टिप्पणी की और शरद पवार से भ्रम दूर करने की मांग की। उसके बाद बीड और रविवार को पुणे में शरद पवार ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा।












Click it and Unblock the Notifications