नवाब मलिक ने शेयर की NCB के गुमनाम अफसर की चिट्ठी, समीर वानखेड़े पर फिर से लगाए सनसनीखेज आरोप

नवाब मलिक ने शेयर की NCB के गुमनाम अफसर की चिट्ठी, समीर वानखेड़े पर फिर से लगाए सनसनीखेज आरोप

मुंबई, 26 अक्टूबर: आर्यन खान ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के मुंबई के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। महाराष्ट्र के मंत्री और एनसीपी नेता नवाब मलिक ने पत्र जारी कर फिर से समीर वानखेड़े पर कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। नवाब मलिक ने मंगलवार (26 अक्टूबर) की सुबह अपने अधिकारिक ट्विटर हैंडल से एनसीबी के एक गुनमान अधिकारी की चिट्ठी शेयर की है। नवाब मलिक का दावा है कि एनसीबी के एक अफसर ने अपना नाम जाहिर किए बिना उनके घर पर ये पत्र भेजा है। इन पत्र में समीर वानखेड़े और उनकी टीम पर 26 आरोप लगाए गए हैं। पत्र में दावा किया गया है कि समीर वानखेड़े और उनकी मुंबई की टीम लोगों के घरों में तलाशी के दौरान ड्रग्स रखकर झूठे केस में फंसाती है और पैसे वसूलती है।

नवाब मलिक ने ट्वीट कर की मांग- समीर वानखेड़े के खिलाफ हो जांच

नवाब मलिक ने ट्वीट कर की मांग- समीर वानखेड़े के खिलाफ हो जांच

नवाब मलिक ने ट्वीट कर एक लेटर शेयर किया है। साथ ही दावा किया है कि एनसीबी के एक अधिकारी ने उन्हें यह चिट्ठी भेजी है। पत्र को शेयर कर नवाब मलिक ने लिखा है, '' एक अनाम एनसीबी अधिकारी से मुझे प्राप्त पत्र मिला है, जो मैं यहां शेयर कर रहा हूं। एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में मैं यह पत्र डीजी नारकोटिक्स को अग्रेषित कर रहा हूं, जिसमें उनसे अनुरोध किया गया है कि इस पत्र को समीर वानखेड़े पर की जा रही जांच में शामिल किया जाए।''

Recommended Video

    Nawab Malik का आरोप, Sameer Wankhede ने फर्जी Caste Certificate से पाई नौकरी | वनइंडिया हिंदी
    चिट्ठी में समीर वानखेड़े पर क्या-क्या है आरोप

    चिट्ठी में समीर वानखेड़े पर क्या-क्या है आरोप

    नवाब मलिक द्वारा शेयर की गई चिट्ठी में लिखा है, ''समीर वानखेडे जोकि डीआरआई मुंबई के प्रभारी के रूप में काम कर रहा था, उसका गृह मंत्री अमित शाह से कह डीआरआई से लोन बेसिस पर एनसीबी मुंबई में जोनल डायरेक्टर बना दिया गया। राकेश अस्थान के बारे में सबको मालूम है कि वह कितना ईमानदार ऑफिसर है। उसने समीर वानखेडे और केपीएस मल्होत्रा को बॉलीवुड के कलाकारों को झूठे ड्रग्स केस में फंसाने का आदेश दिया। जिसके बाद समीर वानखेड़े ने राकेश अस्थाना की इच्छापूर्ति के लिए बॉलीवुड कलाकारों को झूठे केस में फंसाया।''

    बॉलीवुड सितारों से वसूली करते हैं समीर वानखेड़े!

    बॉलीवुड सितारों से वसूली करते हैं समीर वानखेड़े!

    इस पत्र में आगे लिखा गया है, ''समीर वानखेड़े और केपीएस मल्होत्रा ने ड्रग्स केस के नाम पर बॉलीवुड के कई कलाकरों से करोड़ों की उगाही की है। जिसमें राकेश अस्थाना को भी हिस्सा दिया गया है। बॉलीवुड के कलाकार दीपिका पादुकोण, करिश्मा प्रकाश, श्रृद्धा कपूर, रकूल प्रीत सिंह, सारा अली खान, भारती सिंह, हर्ष लिम्बाचिया, रिया चक्रवर्ती, सोविक चक्रवर्ती व अर्जुन रामपाल से उनके (समीर वानखेड़े) वकील अयाज खान ने रुपये इकट्ठा करके दिए।''

    पत्र में दावा किया गया है,'' अयाज खान की दोस्ती समीर वानखेड़े से है और वह बिना की इजाजत के बिना एनसीबी दफ्तर में आते-जाते हैं। अयाज खान हर महीने बॉलीवुड कलाकारों से उगाही करके समीर वानखेड़े को पैसे देता है।"

    झूठे केस बनाने के लिए समीर वानखेड़े ने बनाई अलग से टीम!

    झूठे केस बनाने के लिए समीर वानखेड़े ने बनाई अलग से टीम!

    इस पत्र में ये भी दावा किया गया है कि समीर वानखेड़े झूठा केस बनाने के लिए अपनी एक अलग से टीम भी रखी है। जिसमें विश्व विजय सिंह, आईओ आशीष सिंह, किरण बाबू, विशावनाथ तिवारी, जेआईओ सुदाकर पांडे समेत कई लोग शामिल हैं। समीर वानखड़े और उनकी टीम किसी को फंसाने के लिए उनके घर जाते हैं और तलाशी के दौरान खुद ही ड्रग्स रख देते हैं और फिर लोगों पर झूठा केस बनाते हैं। अगर छापेमारी के दौरान उन्हें किसी के घर से ड्रग्स कम मात्रा में मिलता है तो असल ड्रग्स मात्रा न दिखाकर ड्रग्स को ज्यादा मात्रा में दिखाया जाता है। समीर वानखेड़े मुंबई पिछले एक सालों से अपने गुर्गों से ड्रग्स खरीदवाता है और फिर झूठा केस बनाता है।

    दलित का हक छीनेन को लेकर भी समीर वानखेड़े पर आरोप

    दलित का हक छीनेन को लेकर भी समीर वानखेड़े पर आरोप

    नवाब मलिक ने सोमवार (25 अक्टूबर) को आरोप लगाया था कि समीर वानखेड़े ने फर्जी सर्टिफिकेट को आधार बनाकर नौकली ली। नवाब मलिक ने यह भी कहा है कि समीर वानखेड़े ने किसी दलित का अधिकार छीना है। मीडिया से बात करते हुए नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े पर आरोप लगाया कि उन्बोंने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर नौकरी लेकर दलित का अधिकार छीना है। फर्जी दस्तावेज बनाकर कोई शख्स शेड्यूल कास्ट के कोटे में अगर नौकरी लेता है तो किसी गरीब और दलित का हक मारा जाता है। इस लड़ाई को हम यहीं नहीं रोकेंगे और आगे लेकर जाएंगे।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+