Navneet Rana की जाति क्या है, कितने बच्चों की मां हैं? ओवैसी को पाक जाकर 20 बच्चे पैदा करने की दी सलाह
Navneet Rana Caste, Children: महाराष्ट्र की सियासत में स्थानीय चुनाव से पहले बच्चों की संख्या पर राजनीतिक बहस छिड़ गई है। बीजेपी नेता नवनीत राणा ने "भारत बचाने" के नाम पर हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने की अपील क्या की, महाराष्ट्र की राजनीति गरमा गई। वहीं जवाब में ओवैसी ने तंज कसा, तो भाजपा नेता नवनीत राणा ने बात पाकिस्तान तक पहुंचा दी-और ओवैसी को पाकिस्तान जाकर 10 नहीं 20 बच्चे पैदा करने की सलाह दे डाली। इस बयानबाज़ी ने चुनावी शोर में नया रंग घोल दिया है। एक बार फिर नवनीत राणा सुर्खियों में आ गई हैं। जानिए पूरा मामला क्या है और नवनीत राणा की जाति क्या है और कितने बच्चों की मां हैं?
दरअसल, भाजपा नेता नवनीत राणा के हिंदुओं से चार बच्चे पैदा करने के आह्वान पर सियासी हंगामा मचा। राणा ने भारत बचाने के लिए इसे ज़रूरी बताया। उन्होंने दावा किया था कि एक मौलवी 19 बच्चों के बावजूद खुश नहीं था, इसलिए हिंदुओं को कम से कम चार बच्चे करने चाहिए।

ओवैसी ने नवनीत राणा के बयान पर किया पलटवार
नवनीत राणा के इस बयान पर AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पलटवार किया। महाराष्ट्र महानगरपालिका चुनाव प्रचार में 4 जनवरी को अमरावती में ओवैसी ने कहा, "चार नहीं आप आठ बच्चे करो, हमें क्या?"
नवनीत बोलीं- ओवैसी को पाकिस्तान भेज दिया जाए
जवाब पर नवनीत राणा ने AIMIM चीफ से कहा, "लोकतंत्र बदल रहा है। ओवैसी को इसपर बोलना चाहिए, अगर आपको इस देश में रहना है, तो आपको संविधान का सम्मान करना चाहिए।" राणा यहीं नहीं रुकीं, उन्होंने ओवैसी की भारतीय नागरिकता रद्द करने की मांग की। राणा ने कहा, "असदुद्दीन ओवैसी को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए। वहां जाकर वह 10 नहीं, 20 बच्चे पैदा करें।"
नवनीत ने ओवैसी की कमियां गिनाते हुए कर दी ये डिमांड
नवनीत राणा ने आगे कहा, "ओवैसी, हम जानते हैं आपके दिमाग में क्या चल रहा है। डेमोक्रेसी पर बोलो, आप संसद के सदस्य हैं। आप संविधान का सम्मान नहीं करते। आप भारत माता की जय नहीं कहते। आप वंदे मातरम् नहीं कहते, तो आप इस देश में क्या मानते हैं?" इसके साथ ही, नवनीत राणा ने चुनाव आयोग से भी मांग की कि AIMIM की मान्यता रद्द की जाए और ओवैसी को पाकिस्तान भेज दिया जाना चाहिए।
Navneet Rana caste: नवनीत राणा की जाति क्या है?
पूूर्व अभिनेत्री और अमरावती (महाराष्ट्र) से सांसद रह चुकी हैं भाजपा नेता नवनीत राणा के माता-पिता पंजाब के मूल निवासी हैं। 3 जनवरी, 1986 को मुंबई में जन्मीं नवनीत राणा नवनीत के पिता का नाम हरभजन सिंह कुंडलेस (सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी) और मां का नाम रजनी कौर है, और इनका परिवार मूल रूप से पंजाबी हैं। इनका परिवार रावीदासिया/लाबना समुदाय के अंतर्गत आता है।
नवनीत राणा की जाति का मुद्दा क्यों पहुंचा था सुप्रीम कोर्ट?
नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र को लेकर विवाद भी सुप्रीम कोर्ट में उठा था और सुप्रीम कोर्ट ने उनका प्रमाण सही ठहराया था।8 जून 2021 को बॉम्बे हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया था कि नवनीत राणा ने धोखाधड़ी से 'मोची' जाति का प्रमाण पत्र फर्जी दस्तावेजों के आधार पर हासिल किया था। हाईकोर्ट ने उन पर दो लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया और अपने आदेश में कहा था कि रिकॉर्ड से पता चलता है कि वह 'सिख-चमार' जाति से थीं।
हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने अप्रैल 204 में अपने निर्णय में स्पष्ट किया कि नवनीत राणा के जाति प्रमाण पत्र में कोई खामी नहीं है। शीर्ष अदालत ने कहा कि जांच समिति (स्क्रूटनी कमेटी) का फैसला सही था, और हाईकोर्ट को उसमें हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए था। समिति ने पहले ही नवनीत राणा को उनके जाति प्रमाण पत्र के संबंध में क्लीन चिट दे दी थी।
कितने बच्चों की मां हैं नवनीत राणा?
नवनीत राणा के पति विधायक रवि राणा हैं और इनके दो बच्चे हैं जिनमें बेटा रणवीर और एक बेटी आरोही हैं और दोनों पढ़ाई कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications