Mumbai: नेरुल इलाके में अचानक ढहा इमारत की तीसरी मंजिल का स्लैब, दो की मौत, दो घायल
नवी मुंबई के नेरुल इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक आवासीय इमारत का स्लैब गिर गया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Mumbai: एक तरफ देश में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता को लेकर खुशी की लहर दौड पडी। वहीं, दूसरी तरफ नवी मुंबई के नेरुल इलाके में बुधवार रात करीब 9 बजे एक आवासीय इमारत का स्लैब हिस्सा ढह गया। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए।
सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड और पुलिसकर्मियों ने आनन फानन मलबा हटाकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं, नवी मुंबई नगर निगम के आयुक्त राजेश नार्वेकर का कहना है कि तुलसी भवन इमारत की तीसरी मंजिल का स्लैब गिर गया। इमारत को खाली करा लिया गया है। इमारत का स्ट्रक्चरल ऑडिट गुरुवार को किया जाएगा। कैसे गिर गया इमारत का स्लैब?

हालांकि, नगर निगम के आयुक्त ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है कि इमारत का स्लैब अचानक कैसे गिर गया। लेकिन, मामले में जांच के निर्देश दिए हैं। उनके मुताबिक, इमारत की सुरक्षा और उसके स्ट्रक्चरल ऑडिट की जांच के बाद ही हादसे की वजह का पता चल सकेगा।












Click it and Unblock the Notifications