पीएम मोदी को मारने की बात कहने वाले नाना पटोले बयान से पलटे, कहा- मैं तो लोकल गुंडे की बात कर रहा था

मुंबई, जनवरी 16। सोशल मीडिया पर महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले का सोमवार को एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हुआ। इस वीडियो में नाना पटोले कुछ लोगों के बीच में खड़े होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मारने और उन्हें गाली देने की बात कर रहे हैं। इस वीडियो को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस को घेरना शुरू कर दिया। पंजाब में पीएम मोदी की सुरक्षा में हुई चूक के मामले के बीच नाना पटोले का ये बयान वाकई कई सवाल खड़े कर रहा था। विवाद बढ़ता देख नाना पटोले ने अपने बयान और वायरल वीडियो पर सफाई जारी की है।

Nana patole

नाना पटोले की सफाई

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नाना पटोले ने अपनी सफाई में कहा है कि उनके बयान को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वीडियो में मैं जिस मोदी की बात कर रहा हूं, वो एक प्रधानमंत्री नहीं बल्कि एक लोकल गुंडा है। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री की गरिमा से अच्छी तरफ वाकिफ हूं, मैंने पीएम के बारे में कुछ नहीं कहा है।

क्या कहा था नाना पटोले ने?

दरअसल, महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले वायरल वीडियो में कहते हुए दिख रहे हैं कि "मैं मोदी को मार सकता हूं, मैं मोदी को गाली दे सकता हूं।" उनके इस बयान के बाद विवाद बहुत तेजी से बढ़ गया। प्रदेश बीजेपी के कई नेताओं ने पीएम मोदी को लेकर कही गई इस बात के लिए कड़ी आपत्ति दर्ज कराई। वहीं, जब विवाद बढ़ा तो नाना पटोले ने इस पर सफाई दे दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+