Nagpur Row: नागपुर हिंसा पर गर्माई सियासत, मायावती से ओवैसी तक जानिए किसने क्या कहा?

Nagpur Row: महाराष्ट्र के नागपुर में मुगल बादशाह औरंगजेब की कब्र को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक हो गया जिसकी आंच दिल्ली तक पहुंची। अब इस हिंसा पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है।

मंगलवार 18 मार्च 2025,बसपा सुप्रिमो मायावती ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि किसी की कब्र को नुकसान पहुंचाना सही नहीं है, क्योंकि इससे राज्य में शांति और सद्भाव खराब हो रहा है।

nagpur-violence

Nagpur Row: नागपुर हिंसा पर गर्माई सियासत

इस वक्त पूरे देश की निगाहें महाराष्ट्र पर टिकी हुई हैं। नागपुर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर दो समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। इस दौरान पथराव और आगजनी की घटनाएं हुई। अब इस हिंसा पर देश की राजनीति गर्मा गई है।

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने इस हिंसा को सरकार और इंटेलिजेंस की विफलता कहा है। एएनआई से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, "पिछले कुछ हफ्तों में महाराष्ट्र सरकार के सीएम और दूसरे मंत्री जो भड़काऊ बयान दे रहे हैं उसे देखने की जरूरत है। उन्हें अपनी जिम्मेदारी का एहसास ही नहीं है कि वे मंत्री और सीएम हैं। जब यह हो रहा था तब हिंदुओं और मुसलमानों ने डीसीपी से शिकायत की थी उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं की जिसके बाद हिंसा हुई।"

Nagpur Row News: 'अराजक तत्वों के खिलाफ हो सख्त कार्रवाई' मायावती

मायावती ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर ट्विट करते हुए कहा कि,"महाराष्ट्र में किसी की भी कब्र व मजार आदि को क्षति पहुँचाना व तोड़ना ठीक नहीं, क्योंकि इससे वहां आपसी भाईचारा, शान्ति व सौहार्द आदि बिगड़ रहा है। सरकार ऐसे मामलों में खासकर नागपुर के अराजक तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे वरना हालात काफी बिगड़ सकते हैं, जो ठीक नहीं।"

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार को नागपुर हिंसा के लिए जिम्मेदार उपद्रवी और अराजक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए वरना स्थिति और खराब हो सकती है।

Nagpur Row Update: 'भाजपा दूसरा मणिपुर...' आदित्य ठाकरे

नागपुर हिंसा पर शिवसेना यूबीटी का भी बयान सामने आया है। शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने कहा कि भाजपा महाराष्ट्र को दूसरा मणिपुर बनाना चाहती है। आदित्य ठाकरे ने कहा, "मुझे लगता है कि भाजपा महाराष्ट्र को अगला मणिपुर बनाना चाहती है...जब नागपुर में हिंसा फैल रही थी तो सीएमओ की ओर से कोई प्रतिक्रिया क्यों नहीं आई

Nagpur Row: अफवाह से भड़की हिंसा

महाराष्ट्र पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम करीब साढ़े सात बजे मध्य नागपुर के चिटनिस पार्क इलाके में हिंसा तब और भड़क गई जब औरंगजेब की कब्र को हटाने के लिए एक किए गए आंदोलन के दौरान एक समुदाय का धर्मग्रंथ जलाया गया है इसकी अफवाह फैली गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+