Nagpur-Mumbai और Pune-Nagpur रूट पर चलने वाली इन ट्रेनों का बदला समय, देखें Trains का डिटेल और नया टाइमटेबल
Central Railway New Timetable: सेंट्र्रल रेलवे ने अप्रैल महीने से नागपुर-मुंबई और पुणे-नागपुर मार्गों पर चलने वाली अपनी प्रमुख ट्रेनों के टाइमटेबल में बदलाव की घोषणा की है। दुरंतो एक्सप्रेस, विदर्भ एक्सप्रेस, गरीब रथ और पुणे-नागपुर एक्सप्रेस जैसी इन गाड़ियों के प्रस्थान व आगमन के समय में अब 10 से 15 मिनट का अंतर आएगा।
यह नया शेड्यूल दुरंतो व विदर्भ एक्सप्रेस के लिए 14 अप्रैल से लागू होगा, जबकि गरीब रथ व पुणे-नागपुर एक्सप्रेस के लिए 15 अप्रैल से प्रभावी होगा। रेलवे प्रशासन के अनुसार, यह बदलाव ट्रैक सुधार, नई तकनीक के उपयोग और संरचनात्मक कार्यों से ट्रेनों के सुचारू व सुरक्षित संचालन को सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक है।

CSMT-Nagpur Duronto Express का समय
मुख्य परिवर्तनों में, सीएसएमटी-नागपुर दुरंतो एक्सप्रेस अब रात 7:55 की बजाय 8:35 बजे प्रस्थान करेगी, और नागपुर सुबह 8:05 की जगह 7:50 बजे पहुँचेगी। वहीं, नागपुर-मुंबई दुरंतो एक्सप्रेस का समय रात 8:30 से बदलकर रात 7:55 किया गया है, जो मुंबई सुबह 8:20 बजे पहुँचेगी।
Vidarbha express new timetable: विदर्भ एक्सप्रेस का समय क्या है?
अन्य बदलावों में, गोंदिया-नागपुर-सीएसएमटी रूट की विदर्भ एक्सप्रेस बडनेरा स्टेशन पर सुबह 6:00 की जगह 6:05 बजे पहुँचेगी। पुणे-नागपुर गरीब रथ और पुणे-नागपुर एक्सप्रेस भी अब सुबह 9:10 के स्थान पर 9:20 बजे नागपुर पहुँचेगी।
यात्रा से पहले चेक कर लें टाइम टेबल
हालांकि इन परिवर्तनों से कुछ यात्रियों को यात्रा में थोड़ी देरी महसूस हो सकती है, प्रशासन ने इसे परिचालन दक्षता और सुरक्षा के लिए अनिवार्य बताया है। सेंट्रल रेलवे ने सभी यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी यात्रा योजना नए, संशोधित टाइमटेबल के अनुसार ही बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications