फिर पलक झपकते ही 'मौत', नागपुर में IT कर्मचारी को ऑफिस के बाथरूम में आया अटैक, चली गई जान
Nagpur News: महाराष्ट्र के नागपुर में HCL टेक्नोलॉजीज के ऑफिस में एक दुखद घटना हुई है। यहां नितिन एडविन माइकल नामक 40 वर्षीय कर्मचारी की कंपनी के बाथरूम में हृदयाघात के कारण मृत्यु हो गई। यह घटना शुक्रवार की देर शाम को हुई जब माइकल को उनके ऑफिस के साथियों ने बाथरूम में बेहोश पाया।
बेहोशी की हालत में माइकल को उनके साथ नागपुर स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सोनेगांव पुलिस ने माइकल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, प्रारंभिक तौर पर उनकी असामयिक मृत्यु का कारण हृदयाघात माना है और उनकी मृत्यु के सटीक कारणों की जांच शुरू कर दी है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, माइकल अपने पीछे पत्नी और छह साल के बेटा को छोड़ गए हैं। पुलिस के मुताबिक, मृतक नितिन एडविन माइकल एचसीएमल टेक्नोलॉजीज के सीनियर एनालिस्ट थे, वह शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मिहान इलाके में कंपनी के बाथरूम में बेहोश पाए गए थे। जिसके बाद उनके साथियों ने उन्हें एम्स में भर्ती कराया था।
जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि मौत हृदय गति रुकने से हुई। फिलहाल पुलिस उसकी मौत के आस-पास की परिस्थितियों की जांच कर रही है। आपको बता दें कि ऐसा कोई पहला मामला नहीं है। बल्कि ऑफिस में तनाव के कारण ऐसे कई मामले सामने आ चुके है।
जी हां..लखनऊ में एचडीएफसी बैंक की विभूति खंड शाखा से एक और परेशान करने वाला मामला सामने आया था, जहां अतिरिक्त उप-उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत सदफ फातिमा कथित तौर पर अत्यधिक काम के दबाव के कारण गिर गईं और उनकी मृत्यु हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने दावा किया कि वह अपनी कुर्सी से गिर गईं और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications