Nagpur Factory Blast: धमाकों से दहला नागपुर, बारूद फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल

Nagpur Explosives Factory Blast: महाराष्ट्र के नागपुर में बड़ी दर्दनाक घटना घटी है। यहां के धमना इलाके में विस्फोटक बनाने वाली फैक्ट्री में हुए धमाका हो गया, जिसमें 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों के घायल होने की खबर है।

जानकारी के अनुसार गुरुवार (13 जून) दोपहर 1 बजे चामुंडा एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ। नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंद्र सिंघल ने धमाके से पांच लोगों के मारे जाने की पुष्टि की है।

Nagpur Factory Blast News

विस्फोट से 5 लोगों की मौत

Recommended Video

    Nagpur Factory Blast: धमाकों से दहला नागपुर, बारूद फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट, 5 की मौत, कई घायल

    हादसे को लेकर नागपुर पुलिस कमिश्नर रविंदर सिंघल ने बताया, "आज लगभग 1 बजे चामुंडा एक्सप्लोसिव फैक्ट्री में यह ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में लगभग 4-5 कामगारों की मृत्यु हुई है। प्रथम दृष्टया पता चला है कि लगभग 4-5 लोग घायल हैं। आगे की जांच जारी है।"

    सिंघल ने आगे बताया, "मरने वालों में 4 महिलाएं हैं। हमारी जांच चल रही है। हमारी टीम, क्राइम ब्रांच व वरिष्ठ अधिकारी यहां मौके पर मौजूद हैं, कार्रवाई जारी है।"

    मैनेजर और मालिक फरार

    वहीं फैक्ट्री में विस्फोट की घटना के बाद पूर्व गृह मंत्री और एनसीपी एसीपी नेता अनिल देशमुख भी घटनास्थल पर पहुंच गए। उन्होंने बताया जा रहा है कि यूनिट का मैनेजर और मालिक दोनों मौके से फरार हैं।

    उन्होंने कहा, "विस्फोट की यह घटना धमना गांव के पास एक एक्सप्लोसिव यूनिट में हुई। घटना दोपहर में हुई। यूनिट का प्रबंधक और मालिक फरार हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।विस्फोटक विभाग की एक टीम यहां है और आगे की जांच चल रही है।"

    मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका

    हालांकि बारूद फैक्ट्री में धमाका किन कारणों से हुआ इसका पता नहीं चल पाया है। वहीं मृतकों की संख्या भी बढ़ सकती है, क्योंकि हादसे में घायलों में से 3 की हालत बेहद गंभीर बताई जा रही है। विस्फोटक विभाग की टीम हादसे की जांच में जुटी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+