Nagpur News: नागपुर हिंसा के आरोपी फहीम खान के घर पर चला बुलडोजर, नगर निगम ने 24 घंटे का दिया था समय

Nagpur Bulldozers action: महाराष्ट्र के नागपुर नगर निगम ने सोमवार(24 मार्च) को शहर में हाल ही में हुई हिंसा के एक आरोपी के खिलाफ बुलडोजर की कार्रवाई की है। नगर निगम ने आरोपी फहीम खान के घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की है।

औरंगजेब की कब्र हटाने को लेकर हुई नागपुर हिंसा के मुख्य आरोपी फहीम खान के घर पर सोमवार को बुलडोजर चलाया गया। नागपुर नगर निगम ने उसे खुद से अवैध निर्माण हटाने के लिए 24 घंटे का समय दिया था, जो आज पूरा हो गया। गौरतलब है कि यह घर फहीम की पत्नी के नाम पर रजिस्टर है और इसका क्षेत्रफल 86.48 वर्ग मीटर है। फहीम की मोमिनपुरा क्षेत्र में एक बुर्के की दुकान भी है।

Devendra Fadnavis

नागपुर में हिंसा तब भड़की थी जब यह "अफवाह" फैली थी कि छत्रपति संभाजीनगर में औरंगजेब की कब्र को हटाने की मांग को लेकर विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन के दौरान धार्मिक शिलालेखों वाली एक 'चादर' जला दी गई थी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अल्पसंख्यक डेमोक्रेटिक पार्टी (एमडीपी) के नेता खान, 17 मार्च को महाराष्ट्र के नागपुर शहर में हुई हिंसा के लिए गिरफ्तार किए गए 100 से अधिक लोगों में शामिल हैं। बता दे कि इससे पहले पुलिस ने फहीम खान को पिछले मंगलवार को गिरफ्तार किया था और उसे अदालत में पेश किया गया था।

न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक सुनील गजभिये, उप अभियंता, नागपुर नगर निगम ने बताया कि हमें एक शिकायत की जांच करने का आदेश मिला था। हमने उचित जांच की। एमआरटीपी अधिनियम (महाराष्ट्र क्षेत्रीय और नगर नियोजन अधिनियम, 1966) की धारा 53(1) के अनुसार 24 घंटे के लिए नोटिस जारी किया गया था। जैसे ही अवधि पूरी हुई, यह कार्रवाई की गई।

हिंसा के पांचवें दिन शनिवार को CM देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमे उन्होंने कहा था जरूरत पड़ी तो बुलडोजर भी चलाएंगे। हिंसा में हुए नुकसान की भरपाई दंगाइयों की संपत्ति बेचकर वसूली जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+