Mumbai Water Metro: गुड न्यूज, मुंबई में जल्द शुरू हो रही वॉटर मेट्रो, जानिए समय, रूट समेत सभी डिटेल
Mumbai Water Metro: मुंबई के लोगों को जल्द वॉटर मेट्रो सर्विस की सौगात मिलने वाली है। बैटरी से चलने वाली वॉटर मेट्रो शुरू होने के बाद ट्रैफिक जाम से मुक्त होकर मुंबईकर्स पानी में सफर का आनंद ले सकेंगें। वॉटर मेट्रो शुरू होने से मुंबई शहर के यातायात सहज हो जाएगा। पत्तन मंत्री नीतेश राणे ने बैटरी से चलने वाली वॉटर मेट्रो को लेकर बड़ा अपडेट दिया है।
फडणवीस सरकार के मंत्री नितेश राणे ने बतायामुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) का प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) 28 फरवरी तक प्रस्तुत किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने खुलासा किया कि ये मुंबई वॉटर मेट्रो कब होगी शुरू और इसका रूट क्या होगा।

मुंबई वॉटर मेट्रो कब होगी शुरू?
संचालन दिसंबर 2026 से चरणबद्ध रूप से शुरू होने की उम्मीद है।1,200 करोड़ रुपये की इस बड़े प्रोजेक्ट में एमएमआर में छह से आठ रूट डेवलेप होंगे, जो इलेक्ट्रिक नौकाओं के नेटवर्क से जुड़ेंगे। मंत्री के अनुसार, डीपीआर के बाद मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस मार्गों की व्यवहार्यता पर चर्चा करेंगे, जिसके बाद पहले दो अंतिम मार्गों का कार्यान्वयन होगा।
मुंबई वॉटर मेट्रो का क्या होगा रूट?
राणे ने बताया, "हमने मुंबई शहर से शुरुआत कर फिर एमएमआर की ओर बढ़ने का फैसला किया है, जिसमें पड़ोसी जिले भी शामिल हैं।" उन्होंने स्पष्ट किया कि मुंबई शहर में वॉटर मेट्रो नरीमन पॉइंट-वर्ली-बांद्रा-जुहू-वर्सोवा जैसे मार्गों पर केंद्रित होगी। पहले चरण में दो मार्ग शुरू करने की योजना है।
साउथ मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया के पास रेडियो क्लब जेट्टी तैयार होने पर, वॉटर मेट्रो से नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे तक का सफर सिर्फ 40 मिनट का होगा। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य मुंबई महानगर क्षेत्र (एमएमआर) को 6 से 8 मुख्य कॉरिडोर के माध्यम से जोड़ना है।
मुंबई वॉटर मेट्रो रूट
- साउथ और पश्चिम मुंबई: नारिमन पॉइंट, वर्ली, बांद्रा, जुहू और वर्सोवा जैसे मार्गों पर केंद्रित होगी।
- हवाई अड्डा कनेक्टिविटी: रेडियो क्लब जेट्टी (गेटवे ऑफ इंडिया के पास) से नवी मुंबई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा तक का मार्ग केवल 40 मिनट में तय होने की उम्मीद है।
- भविष्य में ठाणे, वसई, मीरा भायंदर और कल्याण शामिल हो सकते हैं।
कोच्चि वॉटर मेट्रो तर्ज पर शुरू हो रही मुंबई वॉटर मेट्रो
यह प्रोजेक्ट केरल के कोच्चि वॉटर मेट्रो की तर्ज पर आधारित है। मुख्यमंत्री फडणवीस 6 मार्च को राज्य बजट में इसकी घोषणा करेंगे। पिछले वर्ष, कोच्चि मेट्रो रेल लिमिटेड (केएमआरएल) ने मुंबई की प्रस्तावित वॉटर मेट्रो के लिए डीपीआर तैयार करने का अनुबंध हासिल किया था। भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण (आईडब्ल्यूएआई) के निर्देश पर, केएमआरएल वर्तमान में 11 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के 18 शहरों में जल परिवहन से संबंधित अध्ययनों को अंजाम दे रहा है।
मुंबई में कितनी वॉटर मेट्रो चलेगी?
सफल कोच्चि वॉटर मेट्रो के मॉडल का अनुसरण करते हुए, मुंबई में 50-100 यात्रियों को ले जाने वाली आधुनिक, वातानुकूलित, बैटरी-संचालित इलेक्ट्रिक फेरी सेवाएं उपलब्ध होंगी।
मुंबई वॉटर मेट्रो की खासिसत
- पर्यावरण के अनुकूल: पूरी तरह से इलेक्ट्रिक/हाइब्रिड प्रोपल्शन से कार्बन उत्सर्जन कम होगा।
- एकीकृत टिकटिंग: सेवा 'मुंबई वन' कार्ड के साथ एकीकृत होगी, जिससे जल, भूमिगत मेट्रो (एक्वा लाइन) और बसों के बीच सहज रूप से यात्रा की जा सकेगी।
- लागत: इस परियोजना की अनुमानित लागत लगभग ₹1,200 करोड़ है, जिसे राज्य और केंद्र सरकार के संयुक्त उद्यम के रूप में वित्तपोषित किया जाएगा।
-
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोना-चांदी के गिरे भाव, निवेशकों का चढ़ा पारा, जाने मुंबई में कहां पहुंचा रेट? -
IMD Alert: मुंबई से पुणे तक पारा 34 के पार, उमस ने किया बेहाल, अगले 48 घंटों के मौसम का हाल, कब होगी बारिश? -
Mumbai News: मुंबई की अदालत में 'सास-बहू ड्रामा', नौकरी को लेकर हुए घरेलू विवाद में कोर्ट का अहम फैसला -
Mumbai Gold Silver Rate on Ram Navami : क्या बढ़े सोना-चांदी के रेट? जानें ताजा भाव -
Bengaluru Water Bill: 1 अप्रैल से बेंगलुरु में पानी होगा महंगा, कितना पड़ेगा आपकी जेब पर असर? -
Maharashtra News: चोरी के शक में बाप बना हैवान, 2 बेटियों को रात भर लटकाकर पीटा, एक की जान गई -
Gold Rate Today: सोने में भारी गिरावट, रिकॉर्ड हाई से 50,000 सस्ती! अब आपके शहर में ये है 22k और 18K कीमत -
PM Modi Meeting: 'Lockdown की अफवाहों पर लगाम', PM की मुख्यमंत्रियों संग ढाई घंटे चली बैठक, दिए 8 मैसेज-List -
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल












Click it and Unblock the Notifications