Mumbai Water Cut: क्रिसमस से पहले मुंबई के इन इलाकों में होगी पानी की भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट
Mumbai Water Cut: मुंबई के के बामनवाड़ा और विले पार्ले ईस्ट में मेट्रो लाइन 7A के निर्माण के लिए काम चल रहा है। इस वजह से पानी की आपूर्ति बुरी तरह से प्रभावित है। 2400 मिमी की अपर वैतरणा जल पाइपलाइन के डायवर्जन का काम चल रहा है। इस वजह से बुधवार को सुबह से लेकर शाम 4 बजे तक पानी की सप्लाई प्रभावित रहेगी। बीएमसी ने आम नागरिकों से अपील की है कि इस दौरान जरूरत का पानी पहले से जमा करके रख लें।
बीएमसी के अनुसार, यह परियोजना तकनीकी कारणों से तय समय पर पूरी नहीं हो सकी है। इस दौरान पवई हाई लेवल रिजर्वायर-1 (PHLR-1) से होने वाली जलापूर्ति भी अस्थायी रूप से बंद रहेगी। हालांकि, जिन इलाकों में पानी की कटौती रहेगी उनकी लिस्ट पहले से सार्वजनिक कर दी गई है। इससे जरूरत के मुताबिक आम लोग पानी स्टॉक कर पाएंगे।

Mumbai Water Cut: इन इलाकों में होगी पानी की कटौती
सुबह की जलापूर्ति (5:00 AM - 8:15 AM): ओम नगर, कांति नगर, राजस्थान सोसायटी, साई नगर (टेक्निकल एरिया), सहार गांव, सुतार पाखड़ी।
देर सुबह की जलापूर्ति (11:00 AM - 2:00 PM): मुलगांव डोंगरी, एमआईडीसी रोड 1 से 23, ट्रांस अपार्टमेंट, कोंडिविता, महेश्वरी नगर, उपाध्याय नगर, ठाकुर चॉल, साल्वे नगर, भवानी नगर, दुर्गा पाड़ा, मामा गैरेज।
दोपहर की जलापूर्ति (2:00 PM - 5:30 PM): कबीर नगर, बामनवाड़ा, पारसीवाड़ा, एयरपोर्ट कॉलोनी, तरुण भारत कॉलोनी, इस्लामपुरा, देउलवाड़ी, पी एंड टी कॉलोनी, चकाला, प्रकाश वाड़ी, गोविंद वाड़ी, मालपा डोंगरी 1 व 2, हनुमान नगर, मोटा नगर, शिवाजी नगर, शहीद भगत सिंह कॉलोनी (आंशिक), चारत सिंह कॉलोनी (आंशिक), मुकुंद हॉस्पिटल, टेक्निकल एरिया, लेलेवाड़ी, इंदिरा नगर, मापखान नगर, टकपाड़ा, एयरपोर्ट रोड एरिया, चिमटापाड़ा, सागबाग, मारोल इंडस्ट्रियल एरिया, रामकृष्ण मंदिर रोड, जे.बी. नगर, बागरखा रोड, कांति नगर
BMC Alert: बीएमसी ने जारी किया अलर्ट, पानी संग्रह करके रखें
बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे पहले से पर्याप्त पानी का भंडारण करें, पानी का संयमित उपयोग करें और मरम्मत कार्य के दौरान प्रशासन का सहयोग करें। साथ ही, लोगों से अपील की गई है कि गैर-जरूरी कामों में पानी के इस्तेमाल जैसे कि गाड़ी की सफाई वगैरह इस सप्ताह टालने की कोशिश करें। हालांकि, क्रिसमस के त्योहार से पहले लंबे वाटर कट से आम लोगों को खासी परेशानी जरूर हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications