Mumbai water cut: मुंबई में 4 दिन तक रहेगा भारी जल संकट, कब और किन इलाकों में बंद रहेगी वॉटर सप्लाई? List
Mumbai water cut: मुंबईवासियों को दिसंबर के पहले सप्ताह में ही पानी की भारी किल्लत झेलनी पड़ेगी। बृहद मुंबई नगर निगम (BMC) मुंबई में दिसंबर के पहले सप्ताह में विभिन्न एरिया में पाइपलाइनों पर काम शुरू कर दिया है। इन कार्यों के चलते मुंबई के कुछ इलाकों में 1 दिसंबर से 4 दिसंबर पर वॉटर सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी और कुछ एरिया में कटौती होगी और वॉटर सप्लाई का प्रेशर कम रहेगा।
मुंबई के विभिन्न क्षेत्रों में 1 से 4 दिसंबर तक अलग-अलग क्षेत्रों में पानी की सप्लाई प्रभातिव रहेगी। आइए जानते हैं 1 से 4 दिसंबर में कौन-कौन से एरिया में वॉटर सप्लाई बंद रहेगी और ये वॉटर ब्लॉक कितने घंटों तक रहेगा?

1 और 2 दिसंबर को इन क्षेत्रों में 30 घंटे तक नहीं आएगा पानी
घाटकोपर (पूर्व) में छेड़ा नगर जंक्शन पर स्थित 3000 मिलीमीटर व्यास की मुख्य जलवाहिनी को अमर महल सुरंग शाफ्ट से जोड़ने के लिए 2500 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन क्रॉस-कनेक्शन का काम शुरू किया जाएगा। यह कार्य सोमवार, 1 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से मंगलवार, 2 दिसंबर 2025 को शाम 4 बजे तक, यानी कुल 30 घंटे तक चलेगा।
इस कार्य से शहर के ए, बी, सी, ई, एफ दक्षिण, एफ उत्तर विभाग और पूर्वी उपनगरों के एम पूर्व, एम पश्चिम, एल, एस व एन विभागों की पानी की आपूर्ति प्रभावित होगी। इस अवधि में कुछ विभागों में पानी का दबाव कम रहेगा, जबकि कुछ में आपूर्ति बंद रहेगी।
3 दिसंबर को मुंबई के इन क्षेत्रों में 24 घंटे बाधित रहेगी वॉटर सप्लाई
इसके अलावा भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र को पानी की आपूर्ति करने वाली पाइपलाइन को बदलने का काम भी शुरू किया गया है। इस कारण बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे तक, कुल 14 प्रशासनिक विभागों में पानी की आपूर्ति में 15 प्रतिशत की कटौती लागू रहेगी।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने तानसा बांध से भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र को पानी की आपूर्ति करने वाली 2750 मिलीमीटर व्यास की तानसा पाइपलाइन को बदलने का काम हाथ में लिया है। पुरानी पाइपलाइन को हटाकर नई पाइपलाइन बिछाने के लिए कुछ कार्य प्रस्तावित हैं, जिसमें लगभग 24 घंटे का समय लगेगा। इस कार्य से भांडुप जलशुद्धिकरण केंद्र को होने वाली पानी की आपूर्ति में लगभग 15 प्रतिशत की कमी आएगी।
मुंबई शहर के ए, सी, डी, जी दक्षिण, जी उत्तर विभाग; पश्चिमी उपनगरों के एच पूर्व, एच पश्चिम, के पश्चिम, पी दक्षिण, पी उत्तर, आर दक्षिण, आर मध्य विभाग; और पूर्वी उपनगरों के एल और एस विभाग सहित कुल 14 प्रशासनिक विभागों की पानी की आपूर्ति में 15 प्रतिशत की कटौती की जाएगी। यह कटौती बुधवार, 3 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे से गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को सुबह 10 बजे तक लागू रहेगी।
4 दिसंबर को मुंबई के इन क्षेत्रों में 18 घंटे तक वॉटर सप्लाई बंद रहेगी
कांदिवली (पूर्व) में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के पास 900 मिलीमीटर व्यास की पाइपलाइन को जोड़ने का काम प्रस्तावित है। इसके अतिरिक्त, कांदिवली (पूर्व) के ठाकुर संकुलद्वार क्षेत्र में 900 मिलीमीटर व्यास की पुरानी जलवाहिनी को हटाने की कार्रवाई भी नियोजित है।
ये दोनों कार्य गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को दोपहर 1.30 बजे से शुक्रवार, 5 दिसंबर 2025 को सुबह 7.30 बजे तक, कुल 18 घंटे की अवधि के लिए किए जाएंगे।
आर दक्षिण विभाग के ठाकुर गांव, समता नगर, चिखलवाड़ी और जानू पाड़ा क्षेत्रों में प्रतिदिन शाम 6.25 बजे से रात 8.25 बजे तक पानी की आपूर्ति की जाती है। हालांकि, नियोजित पाइपलाइन जोड़-तोड़ कार्य के कारण गुरुवार, 4 दिसंबर 2025 को इन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।












Click it and Unblock the Notifications