Mumbai water cut: पाइपलाइन क्रॉस-कनेक्शन के चलते क्या बंद रहेगी वॉटर सप्लाई? BMC ने दिया बड़ा अपडेट
Mumbai water cut: बीएमसी के अमर महल सुरंग कार्य में देरी के कारण मुंबई के कई इलाकों में पानी की कटौती बढ़ गई है। अमर महल की अंडरग्राउंड सुरंग में 2,500 मिमी पाइपलाइन को सुरंग 1 और 2 से जोड़ने का महत्वपूर्ण क्रॉस-कनेक्शन कार्य निर्धारित समय से कई घंटे पीछे चल रहा है। जिसकी वजह से मुंबई के कई इलाकों में वॉटर सप्लाई बाधित रही, लोग पानी के लिए त्राहिमान करते रहे।

कब तक खत्म होगी पानी की किल्लत?
यह काम मूलतः सोमवार सुबह 10 बजे से अगले दिन शाम 4 बजे तक (30 घंटे) में पूरा होना था, पर तकनीकी समस्याओं के चलते इसमें देरी हुई। एक वरिष्ठ नागरिक अधिकारी ने बताया, "कार्य रात तक पूरा हो जानें के बाद हम नई पाइपलाइन को चरणबद्ध तरीके से सक्रिय कर देंगे।
दो दिन तक बाधित रही पानी की सप्लाई
सोमवार से मुंबई के कई प्रमुख क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति बाधित रही। इनमें जोन ए (कोलाबा, चर्चगेट), बी (डोंगरी), सी (मरीन लाइन्स), ई (बायकुला), एफ दक्षिण (परेल), एफ उत्तर (वडाला, सायन), एम पूर्व (मानखुर्द, देवनार), एम पश्चिम (चेम्बूर), एल (कुर्ला), एस (भांडुप) और एन (घाटकोपर) जैसे इलाके शामिल हैं। इन क्षेत्रों में कहीं पानी कम दबाव पर आया, तो कहीं पूरी तरह आपूर्ति ठप रही।
पानी की किल्लत से जूझते निवासी परेशान हैं। कुर्ला ने सोमवार को पानी जमा किया, मंगलवार को आपूर्ति की उम्मीद थी, पर अब बहाली की जानकारी नहीं है।" ये ही हाल घाटकोपर का रहा, जहां आपूर्ति बाधित होने से कई क्षेत्रों में लोगों को पीने के लिए बोतलबंद पानी पर निर्भर रहना पड़ा।












Click it and Unblock the Notifications