Mumbai Traffic Advisory: वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर 13 घंटे तक एंट्री बैन, दहिसर से वकोला तक कहां बदलेगा रूट?
Mumbai Traffic Advisory: सावधान मुंबई वालों! 17 फरवरी का मंगलवार का दिन मुंबईकरों के लिए ट्रैफिक के लिहाज से चुनौतीपूर्ण होने वाला है। मुंबई में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की प्रस्तावित यात्रा को लेकर मुंबई पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
इसी के मद्देनजर मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने शहर की प्रमुख सड़कों में से एक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे (Western Express Highway) पर भारी वाहनों की आवाजाही को लेकर बड़ा फैसला लिया है।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे, जो उपनगरों को शहर से जोड़ता है, वहां सुरक्षा और सुचारू यातायात सुनिश्चित करने के लिए भारी मोटर वाहनों (HMVs) पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। यात्रियों और वाहन चालकों को होने वाली असुविधा से बचने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने पहले ही एडवाइजरी जारी कर दी है।
Western Express Highway पर कब और कहां-कहां रहेगा बैन?
मुंबई ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार, 17 फरवरी को सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक कुल 13 घंटे के लिए भारी मोटर वाहनों (Heavy Motor Vehicles - HMVs) की आवाजाही पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की मुंबई यात्रा के मद्देनज़र लिया गया है, जिसमें वीआईपी मूवमेंट और उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था शामिल है।
यह ट्रैफिक प्रतिबंध वाकोला फ्लाईओवर से दहिसर टोल नाका तक वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे के दोनों कैरिजवे उत्तर दिशा (नॉर्थबाउंड) और दक्षिण दिशा (साउथबाउंड) लपर लागू रहेगा। इस दौरान ट्रक, कंटेनर, भारी मालवाहक गाड़ियां और अन्य भारी वाहन इस मार्ग से नहीं गुजर सकेंगे।
PM Modi French President Mumbai Visit सुरक्षा कारणों से लिया गया फैसला
ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय स्तर के वीआईपी मूवमेंट को देखते हुए यह कदम उठाया गया है ताकि किसी भी तरह की सुरक्षा चूक न हो और काफिलों की आवाजाही सुचारू रूप से की जा सके। साथ ही, आम नागरिकों की सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए भी यह प्रतिबंध जरूरी बताया गया है।
Dahisar Toll Naka पर हल्के वाहनों और आम यात्रियों के लिए क्या रहेगा हाल
ट्रैफिक पुलिस ने स्पष्ट किया है कि प्रतिबंध केवल भारी वाहनों पर लागू होगा। कार, बाइक, ऑटो और अन्य हल्के वाहन निर्धारित नियमों के तहत वैकल्पिक मार्गों या नियमन के साथ चल सकेंगे। हालांकि, वीआईपी काफिले के गुजरने के दौरान कुछ समय के लिए ट्रैफिक रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।
Mumbai Traffic पुलिस की यात्रियों को लिए क्या है सलाह?
1. मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर देखें, वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
2. भारी वाहन चालकों को सलाह दी गई है कि वे इस अवधि के दौरान वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से दूरी बनाए रखें और निर्धारित डायवर्जन रूट का पालन करें।
3. हाईवे पर प्रतिबंध के चलते कुछ इलाकों में ट्रैफिक दबाव बढ़ सकता है, खासकर पीक ऑवर्स के दौरान। ऐसे में ऑफिस जाने वाले यात्रियों और माल ढुलाई से जुड़े लोगों को अतिरिक्त समय लेकर निकलने की सलाह दी गई है।
4. वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भारी वाहनों के न होने से हल्के वाहनों (कार, बाइक) के लिए रास्ता तो साफ रहेगा, लेकिन वीआईपी काफिले की आवाजाही के दौरान ट्रैफिक को समय-समय पर रोका जा सकता है।
एयरपोर्ट जाने वाले: अगर आपकी कल की फ्लाइट है, तो घर से कम से कम 1 से 2 घंटा अतिरिक्त लेकर निकलें।
ऑफिस जाने वाले: पीक ऑवर्स के दौरान जाम से बचने के लिए जितना संभव हो लोकल ट्रेन या मेट्रो का इस्तेमाल करें।
रूट डायवर्जन: उपनगरीय इलाकों के फीडर रोड्स और लिंक रोड पर दबाव बढ़ सकता है, इसलिए गूगल मैप्स का इस्तेमाल जरूर करें।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति की यह यात्रा भारत-फ्रांस संबंधों के लिहाज से अहम मानी जा रही है, वहीं सुरक्षा और यातायात प्रबंधन को लेकर मुंबई पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है।












Click it and Unblock the Notifications