मुंबई में बारिश का तांडव, दरिया बनी सड़कें, हवाई यातायात भी प्रभावित, डेढ़ घंटे में 27 उड़ानें डायवर्ट
कई राज्यों में लगातार भारी बारिश के चलते जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड कुछ इलाकों में मानसून का सीजन चरम पर है। इस बीच महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से लगातार बारिश के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।
नसून का सीजन चरम पर है। ऐसे में ओडिशा, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, उत्तराखंड कुछ इलाकों में मानसून का सीजन चरम पर है। इस बीच महाराष्ट्र में पिछले सप्ताह से लगातार बारिश के निचले इलाकों में जलजमाव की स्थिति बन गई है।

मानसून की बारिश का कई राज्यों में असर देखा जा रहा है। महाराष्ट्र में सड़क, रेल के अलावा हवाई यातायात भी प्रभावित हुआ है। कम दृश्यता के चलते मुंबई एयरपोर्ट पहुंच रही फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया है। रात 2:22 बजे से 3:40 बजे के बीच कुल 27 फ्लाइट्स को डायवर्ट करना पड़ा। इन प्लाइट्स को अहमदाबाद, हैदराबाद और इंदौर जैसे अन्य स्थानों पर डायवर्ट कर दिया गया।
मुंबई एयरपोर्ट के इस निर्णय को लेकर अधिकारियों ने कहा कि फिलहाल फ्लाट्स का संचालन जारी है। वहीं डायवर्ट की गई फ्लाइट्स को यात्रियों को सुविधा के लिए समायोजित किया जा रहा है। एयरपोर्ट के अधिकारियों ने उड़ानों में देरी की वजह भी खराब मौसम बताया।
बता दें कि मुंबई में रविवार से भारी बारिश हो रही है. कई इलाकों में जलभराव की खबरें आने के कारण सभी स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए। रेलवे ट्रैक पर पानी भर जाने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications