Mumbai Rains: भारी बारिश से मायानगरी बेहाल, रेड अलर्ट जारी, उड़ानें प्रभावित, इंडिगो ने किया ये Tweet

Mumbai Rains News Today : मायानगरी यानी कि मुंबई में मंगलवार को भी मूसलाधार बारिश जारी रही, जिससे शहर के कई इलाकों में जलजमाव हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने मुंबई, ठाणे और पालघर के लिए रेड अलर्ट जारी किया है और इसके चलते ही मंगलवार को स्कूलों और कॉलेजों में छुट्टी घोषित कर दी गई है, तो वहीं सभी सरकारी और अर्ध-सरकारी कार्यालय मंगलवार को भी बंद कर दिया गया है।

जबकि निजी कार्यालयों में Work From Home का आदेश दिया गया है। खराब मौसम की वजह से लोकल ट्रेनें और फ्लाइट्स में भी देरी हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस ने इस बारे में travel advisory जारी किया है, जिसमें उसने लिखा है कि 'मुंबई में भारी बारिश के कारण, हवाई अड्डे तक पहुंचने वाले कई मार्गों पर जलभराव और यातायात की सुस्ती देखी जा रही है। इसके कारण परिचालन संबंधी चुनौतियां पैदा हुई हैं, जिससे प्रस्थान और आगमन दोनों में देरी हो रही है और हमें इससे होने वाली असुविधा के लिए सचमुच खेद है।'

Mumbai Rains

आपको बता दें कि सोमवार को शहर में 134.68 मिमी और रविवार को 105.70 मिमी बारिश दर्ज की गई थी। ठाणे नगर निगम (TMC) के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन ताड़वी ने बताया कि कल शाम 4:30 बजे तक ठाणे शहर में 100 मिमी से अधिक बारिश दर्ज हुई, हालांकि स्थिति नियंत्रण मे है।

'बिल्कुल आवश्यक न हो, बाहर निकलने से बचें' (Mumbai Rains)

तो वहीं मौसम की स्थिति को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगर पालिका (BMC) ने नागरिकों से अपील की है कि जब तक बिल्कुल आवश्यक न हो, बाहर निकलने से बचें। किसी भी आपातकालीन या आधिकारिक जानकारी के लिए, निवासी BMC मुख्य नियंत्रण कक्ष हेल्पलाइन 1916 पर संपर्क कर सकते हैं।

रत्नागिरी और कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी

आईएमडी ने आज मुंबई, रायगढ़, पुणे घाट, सतारा घाट, रत्नागिरी और कोल्हापुर में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा, पालघर, ठाणे, सिंधुदुर्ग, जलगांव, छत्रपति संभाजीनगर, जालना, बीड, लातूर, अमरावती, चंद्रपुर और गढ़चिरौली सहित कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।

मुंबई में सिर्फ छह से आठ घंटे में 177 मिमी बारिश हुई (Mumbai Rains)

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बताया कि सोमवार को मुंबई में सिर्फ छह से आठ घंटे में 177 मिमी बारिश हुई। आईएमडी के आंकड़ों के अनुसार, सुबह 8:30 बजे से रात 8:30 बजे के बीच विखरोली में 139.5 मिमी, सांताक्रूज में 129.1 मिमी, जुहू में 128.5 मिमी और चेंबूर में 125 मिमी बारिश दर्ज की गई है। मौसम का ये हाल 20 अगस्त तक जारी रहेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+