Mumbai news: मुंबई के CSMT स्‍टेशन के बाहर मिला संदिग्ध बैग, लोगों में दहशत, बम स्क्वॉड पहुंचा

Mumbai CSMT Bus Depot: दिल्‍ली के लाल किला के पास हुए बम धमाके के बाद देश भर के राज्‍य हाई अलर्ट पर हैं। इसी बीच शुक्रवार को छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (CSMT) बस डिपो पर एक संदिग्ध लाल बैग मिलने से हड़कंप मच गया। स्‍टेशन पर बैग मिलने ही हड़कंप मचने के बाद, बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्क्वॉड (BDDS) की टीम गहन जांच के लिए मौके पर पहुँची।

यह घटना सोमवार को दिल्ली के लाल किले के पास हुए शक्तिशाली विस्फोट के कुछ ही दिनों बाद हुई, जिसमें कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई थी और कई अन्य घायल हो गए थे। 14 नवंबर की शाम 4:45 बजे CSMT मुंबई में लाल रंग का यह बैग देखा गया, जिसके तुरंत बाद लोगों को बस डिपो खाली करने के लिए कहा गया।

CSMT Bus Depot

एक पुलिस अधिकारी ने पीटीआई को बताया कि BDDS टीम ने पूरे क्षेत्र की गहन जांच की। हालांकि, बैग में कोई भी संदिग्ध वस्तु नहीं मिली और यह अलार्म एक अफवाह साबित हुआ।

एक दिन पहले भी मिली थी बम से उड़ाने की धमकी

बता दें एक दिन पहले भी महानगरी एक्सप्रेस में बम की अफवाह के बाद मध्य रेलवे हाई अलर्ट पर आ गया। हालाँकि, ट्रेन की गहन तलाशी के बाद कोई भी विस्फोटक सामग्री नहीं मिली। इस घटना से यात्रियों और रेलवे अधिकारियों में हड़कंप मच गया था।

एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने बताया कि उन्हें एक सामान्य कोच के अंदर बम होने की धमकी भरा संदेश प्राप्त हुआ था। इसके बाद सुबह 8:28 बजे भुसावल पहुंचने पर, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ), राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी), नगर पुलिस और विशेष खुफिया इकाइयों की टीमों ने तुरंत ट्रेन की व्यापक जाँच शुरू की।

दिल्‍ली में लाल किले के पास विस्‍फोट के बाद फैली दहशत

बता दें दिल्ली में सोमवार शाम को हुए लाल किले विस्फोट के बाद से मुंबई सहित पूरे महाराष्ट्र में हाई अलर्ट जारी है। इससे पहले भी हरियाणा, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में अधिकारियों ने एक बड़े "व्हाइट कॉलर" आतंकी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

इस कार्रवाई में जैश-ए-मोहम्मद मॉड्यूल से कथित रूप से जुड़े कई डॉक्टरों को गिरफ्तार किया गया था। फरीदाबाद से लगभग 3,000 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट भी जब्त किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+