Mumbai Murder: पहले साथ पी शराब, फिर रेता गला, 7 टुकड़ों में यूं लगाया ठिकाने, जानें हत्या के पीछे खौफनाक वजह

Mumbai Friend Murder: मुंबई में एक खौफनाक घटना सामने आई है। यहां के गोरेगांव बीच पर एक युवक का शव क्षत-विक्षत बरामद किया गया। राहगीर ने बीच की ओर जाने वाली सड़क के किनारे से आ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तफतीश की तो, पैरों तले जमीन ही खिसक गई। 20-लीटर की पेंट बाल्टी में दो कटे हुए हाथ और एक सिर बरामद हुआ।

शेष शरीर के टुकड़े अन्य बाल्टियों में पाए गए। मुंबई के गोराई बीच पर मिले इस कटे-फटे शव ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में पुलिस ने छानबीन की तीन दिन के अंदर आरोपी मोहम्मद सत्तार को ठाणे जिले के भायंदर की झुग्गी बस्ती से गिरफ्तार किया गया। आइए जानते हैं आखिर क्या है पूरा मामला?

Mumbai Friend Murder

मामला कैसे सामने आया?
बीती, 10 नवंबर को एक राहगीर ने गोराई बीच की ओर जाने वाली सड़क के किनारे से आ रही दुर्गंध की सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर झाड़ियों में रखे चार बड़े प्लास्टिक के बैग बरामद किए। इन बैगों को खोलने पर एक 20-लीटर की पेंट बाल्टी मिली, जिसमें दो कटे हुए हाथ और एक सिर पाया गया। इसके बाद पुलिस ने आसपास के इलाके की तलाशी ली, जिसमें अन्य बाल्टियों में भी शरीर के अंग मिले। शव के अंग बुरी तरह सड़ चुके थे।

हत्या का कारण: रिश्ते को लेकर विवाद
पुलिस जांच में पता चला कि मृतक और आरोपी दोनों बिहार के रहने वाले थे। आरोपी मोहम्मद सत्तार को अपनी बहन और मृतक के बीच प्रेम संबंध पर आपत्ति थी। उसने मृतक को चेतावनी दी थी कि वह उसकी बहन से दूर रहे, लेकिन पीड़ित ने इस चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया और उनसे मिलना जारी रखा। इस वजह से सत्तार ने अपने दोस्त की हत्या करने का फैसला कर लिया।

शराब पीने घर बुलाया, फिर हत्या कर 7 टुकड़े किए
अधिकारी के अनुसार, 31 अक्टूबर की रात को सत्तार ने अपने दोस्त को शराब पीने के बहाने भायंदर स्थित घर बुलाया। शराब पीने के बाद, उसने गला रेतकर उसकी हत्या कर दी। शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने चाकू से शव के सात टुकड़े किए और उन्हें चार पेंट बाल्टियों में रखा। इसके बाद उसने इन अंगों को अलग-अलग प्लास्टिक की थैलियों में भरकर गोराई बीच के पास फेंक दिया।

मृतक के हाथ में 'RA' का टैटू
पुलिस ने मृतक की पहचान के लिए कई टीमें बनाई और मामले को सुलझाने के लिए साक्ष्यों का विश्लेषण किया। जांच में मृतक के हाथ पर 'RA' का टैटू और उसके पहने हुए गहरे नीले रंग की जींस और हरे जूते से पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग मिले। मुखबिर की मदद से पुलिस ने आरोपी मोहम्मद सत्तार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है, जिसमें हत्या का आरोप शामिल है। मामले की जांच जारी है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले के अन्य पहलुओं को भी खंगाल रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+