Mumbai के नागपाड़ा में दर्दनाक हादसा, टैंक की सफाई करने उतरे थे मजदूर, दम घुटने से 4 की मौत
Mumbai News: दर्दनाक खबर मुंबई के नागपड़ा इलाके से सामने आई है। यहां पानी के टैंक की साफ-सफाई करने के दौरान चार मजदूर की मौत हो गई। वहीं, एक मजदूर का इलाज चल रहा है। दरअसल, पांच मजदूर एक निर्माणाधीन इमारत में वॉटर टैंक साफ करने के लिए उसमें उतरे थे।
वॉटर टैंक की सफाई के दौरान मजदूरों का अंदर दम घुटने लगा। इस हादसे की सूचना पर पुलिस और मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) की टीम मौके पर पहुंच गई। एमएफबी कर्मियों ने सभी मजदूरों को बाहर निकाला और जेजे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया।

वहीं, एक मजदूर का इलाज चल रहा है। हालांकि, मजदूर की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। इस बाबत बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) ने घटना के बारे में जानकारी दी। बीएमसी ने बताया कि यह हादसा गुड लक मोटर ट्रेनिंग स्कूल, मिंट रोड, नागपाड़ा के पास हुआ है।
यहां एक निर्माणाधीन इमारत में पानी के टैंक की सफाई करते समय पांच ठेका मजदूरों का दम घुटने लगा। जिन्हें मुंबई फायर ब्रिगेड (एमएफबी) द्वारा तत्काल रेस्क्यू कर जेजे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने चार मजदूरों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, एक मजदूर का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़ें: Maharashtra: महाराष्ट्र में बढ़ रहा गुलियन बैरे सिंड्रोम का प्रकोप, सामने आए 225 मामले, 12 लोगों की मौत












Click it and Unblock the Notifications