Mumbai Metro News Update: पीक आवर्स में राहत, मेट्रो लाइन-3 ने बढ़ाई ट्रेनों के ट्रिप की संख्या
Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो लाइन-3 (Aqua Line) से सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। मुंबई मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (MMRC) ने बढ़ते यात्री दबाव को देखते हुए मेट्रो सेवाओं की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है। इससे पीक आवर्स में यात्रियों की भीड़ को नियंत्रित किया जा सकेगा और आम लोगों को भी ज्यादा देर तक इंतजार नहीं करना होगा। एक्वा लाइन मेट्रो का नया टाइम टेबल सोमवार, 5 जनवरी से लागू होगा।
MMRC की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, संशोधित टाइमटेबल सोमवार सुबह 05:55 बजे से प्रभावी होगा। इसके तहत आरे जेवीएलआर (Aarey JVLR) से कफ परेड (Cuffe Parade) के बीच चलने वाली मेट्रो ट्रेनों की संख्या में इजाफा किया जाएगा। वीक डेज में ऑफिस या काम पर जाने वाले हजारों यात्रियों को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

Mumbai Metro News Update: वीक डेज में बढ़ाई गई ट्रिप की संख्या
- नए शेड्यूल के अनुसार, सोमवार से शुक्रवार के बीच अब कुल 292 मेट्रो ट्रिप्स चलेंगी। पहले के मुकाबले 27 ट्रिप ज्यादा हैं।
- शनिवार को मेट्रो सेवाओं की संख्या बढ़ाकर 236 ट्रिप प्रतिदिन कर दी गई है, जबकि पहले यह संख्या 209 थी। रविवार के मेट्रो संचालन में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
- रविवार को पहले की तरह ही 198 ट्रिप्स चलती रहेंगी। मेट्रो अधिकारियों का कहना है कि वीकेंड पर अपेक्षाकृत कम यात्री संख्या को देखते हुए मौजूदा शेड्यूल पर्याप्त है।
Mumbai Metro News: पीक आवर्स में यात्रियों का इंतजार समय घटेगा
एमएमआरसी (MMRC) के अधिकारियों ने बताया कि सेवाओं में बढ़ोतरी से न सिर्फ प्लेटफॉर्म पर इंतजार का समय घटेगा, बल्कि पीक आवर्स में भीड़ भी नियंत्रित होगी। इससे यात्रियों को ज्यादा आरामदायक और सुगम यात्रा अनुभव मिलेगा। यात्रियों से अपील की गई है कि वे नई समय-सारिणी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं। मुंबई मेट्रो लाइन-3, जिसे एक्वा लाइन कहा जाता है की शुरुआत अक्टूबर 2025 में हुई थी। यह लाइन उपनगरों को सीधे दक्षिण मुंबई से जोड़ती है। इससे शहर का सार्वजनिक परिवहन काफी आसान हुआ है।
Mumbai Metro Line-3 पर हैं कई अहम स्टेशन
इस रूट पर साइंस सेंटर, महालक्ष्मी मुंबई सेंट्रल, ग्रांड रोड, गिरगांव कालबादेवी, सीएसएमटी, चर्चगेट, विधानभवन और कफ परेडजैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं। आरे जेवीएलआर से कफ परेड तक एक तरफ का किराया 70 रुपये तय किया गया है। एमएमआरसी (MMRC) के आंकड़ों के मुताबिक, 1 से 31 अक्टूबर के बीच एक्वा लाइन पर 38 लाख से ज्यादा यात्रियों ने सफर किया, जो इस रूट की लोकप्रियता और उपयोगिता को साफ दर्शाता है।












Click it and Unblock the Notifications