Mumbai Metro News: नए साल पर मुंबईकरों को बड़ी सौगात, 31 दिसंबर की रात भर चलेगी मेट्रो लाइन-3
Mumbai Metro News: मुंबईकरों के लिए नए साल के जश्न को खास बनाने के लिए मेट्रो भी तैयार है। इस दिन सेलिब्रेशन के लिए बड़ी भीड़ बाहर निकलती है जिस वजह से सड़क पर काफी ट्रैफिक रहता है। अब नए साल के जश्न के दौरान लोगों की सुविधा के लिए मुंबई मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (MMRC) ने अहम फैसला लिया है। मेट्रो लाइन-3, जिसे 'एक्वा लाइन' के नाम से जाना जाता है, 31 दिंसबर को पूरी रात चलेगी। इससे लोगों के पास सेलिब्रेशन के बाद घर जाने के लिए सुरक्षित विकल्प होगा।
इस फैसले से देर रात तक जश्न मनाने वालों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा का विकल्प मिलेगा। MMRC की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, यह विशेष रात्रिकालीन मेट्रो सेवा 31 दिसंबर 2025 की रात 10:30 बजे से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 की सुबह 05:55 बजे तक जारी रहेगी।

Mumbai Metro News: आम लोगों को मिलेगी बड़ी सुविधा
रात्रिकालीन मेट्रो सेवा 31 दिसंबर 2025 की रात 10:30 बजे से शुरू होकर 1 जनवरी 2026 की सुबह 05:55 तक मिलेगी। यह सेवा आरे JVLR से कफ परेड के बीच उपलब्ध होगी।
- इसके बाद 1 जनवरी को मेट्रो की नियमित सेवाएं सुबह 05:55 बजे से सामान्य रूप से शुरू होंगी। इससे आम लोगों के पास अब आवागमन के लिए मेट्रो की किफायती और सुरक्षित सुविधा होगी।
- यह सुविधा सिर्फ 31 दिसंबर से 1 जनवरी की सुबह 5:55 तक के लिए है। इसके बाद मेट्रो परिचालन का समय नियमित तरीके से ही चलेगा।
Mumbai Metro Update: नए साल की भीड़ को देखते हुए फैसला
मुंबई में हर साल नए साल की रात को बड़ी संख्या में लोग गेटवे ऑफ इंडिया, मरीन ड्राइव, कफ परेड, बांद्रा और अन्य प्रमुख इलाकों में जश्न मनाने के लिए पहुंचते हैं। इस दौरान सड़कों पर भारी ट्रैफिक रहता है और प्राइवेट कैब कंपनियां भी मनमाना किराया वसूलती हैं। ऐसे में देर रात घर लौटने में लोगों को काफी परेशानी होती है। इसको ध्यान में रखते हुए मेट्रो लाइन-3 को पूरी रात चलाने का निर्णय लिया गया है। मेट्रो लाइन-3 शहर के खास सेलिब्रेशन स्पॉट तक जाती है।
MMRC ने महिलाओं और परिवार के साथ जाने वालों को दी राहत
MMRC का कहना है कि यह फैसला खासतौर पर महिलाओं, बुजुर्गों और परिवारों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। रात्रिकालीन मेट्रो सेवा से लोगों को टैक्सी या निजी वाहनों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। इससे सड़क दुर्घटनाओं और ट्रैफिक जाम की आशंका भी कम होगी। मेट्रो के रातभर संचालन से सड़कों पर वाहनों का दबाव घटेगा और शहर में ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर बनी रहेगी। पुलिस और ट्रैफिक विभाग के लिए भी भीड़ प्रबंधन आसान होगा। मेट्रो को नए साल की रात सुरक्षित, सुलभ और पर्यावरण के अनुकूल यात्रा विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है।
Mumbai Metro ने यात्रियों से की अपील
MMRC ने यात्रियों से अपील की है कि वे नए साल का जश्न मनाते समय मेट्रो नियमों का पालन करें और रात्रिकालीन सेवाओं का जिम्मेदारी से उपयोग करें। इससे न सिर्फ यात्रा सुरक्षित रहेगी, बल्कि नए साल की शुरुआत भी सुकून और खुशी के साथ होगी।












Click it and Unblock the Notifications