Mumbai Metro News: मुंबईकरों को मिलेगी ट्रैफिक से राहत, इस साल शुरू होंगी तीन और मेट्रो लाइन
Mumbai Metro News: मुंबई मेट्रो शहरवासियों के लिए बहुत बडी राहत है। खास तौर पर रोजाना सफर करनेवालों को मेट्रो की वजह से ट्रैफिक जाम में नहीं फंसना पड़ता है। इसके अलावा, यह पर्यावरण के लिए भी अच्छा है और आम लोगों के लिए कैब या कार से जाने के बजाय किफायती विकल्प है। साल 2026 में मेट्रो की 3 और लाइन शुरू होगी, जिससे आम लोगों को बहुत बड़ी राहत मिलेगी। 3 नई मेट्रो लाइन से उत्तर, पूर्व और ठाणे के इलाकों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।
इन नई मेट्रो लाइन से नॉर्थ मुंबई की भायंदर तक और मुंबई शहर की ठाणे तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी। बता दें कि सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शीतकालीन सत्र में कहा था कि मुंबई मेट्रो सिर्फ उपनगरीय इलाकों तक सीमित नहीं रहेगी। भविष्य में इसे शहरों को जोड़ने के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

Mumbai Metro News: नॉर्थ मुंबई से लेकर ठाणे तक बेहतर कनेक्टिविटी
- मुंबई मेट्रो की इन 3 लाइन में से एक लाइन नॉर्थ मुंबई को भायंदर से जोड़ेगी, दूसरी ठाणे के घोड़बंदर रोड पर चलेगी, जबकि तीसरी लाइन ईस्ट मुंबई में यात्रियों को सेवा देगी।
- मुंबई में कुल 350 किलोमीटर लंबी 17 मेट्रो लाइनों का नेटवर्क तैयार किया जाना है। अभी तक करीब 70 किलोमीटर की चार मेट्रो लाइनें चालू हो चुकी हैं।
- इस साल पहले फेज के तहत लगभग 22 किलोमीटर लंबी तीन नई मेट्रो लाइनों को शुरू करने की तैयारी है।
Mumbai Metro News: मेट्रो 2B का रूट और स्टेटस
वेस्ट मुंबई को ईस्ट कोस्ट से जोड़ने वाली मेट्रो 2B लाइन ईएसआईसी नगर से मंडला तक प्रस्तावित है। इसका पहला फेज पूरी तरह से तैयार है। इस रूट पर मंडला से चेंबूर तक कुल पांच स्टेशन हैं। आचार संहिता लागू होने की वजह से इस रूट का औपचारिक उद्घाटन नहीं हो पा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इस लाइन का उद्घाटन बीएमसी चुनाव के बाद कर सकते हैं। माना जा रहा है कि जनवरी में ही यह रूट शुरू हो जाएगा।
स्टेशन:
मंडला, मानखुर्द, BSNL (गोवंडी), शिवाजी चौक (चेंबूर) और डायमंड गार्डन (चेंबूर)
Mumbai Metro News Update: मेट्रो लाइन-9 पर चल रहा तेजी से काम
मेट्रो 9 एक एलिवेटेड कॉरिडोर है, जो दहिसर से नेताजी सुभाष चंद्र बोस मैदान (भायंदर) तक जाएगी। यह रूट भी पूरी तरह से तैयार है। माना जा रहा है कि इसी महीने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका उद्घाटन कर सकते हैं। इस रूट के भी जनवरी में ही शुरू होने की उम्मीद की जा रही है।
स्टेशन:
दहिसर ईस्ट, पांडुरंगवाड़ी, मीरागांव और काशीगांव
Metro Line-4A का भी इंतजार होने वाला है खत्म
मेट्रो 4A, जिसे ठाणे मेट्रो के नाम से जाना जाता है, गायमुख-कसरवाडावली-घाटकोपर-वडाला रूट पर प्रस्तावित है। इस मेट्रो के दिसंबर में शुरू होने की उम्मीद थी, लेकिन फिलहाल सीमित टेस्ट रन ही हुआ है। बताया जा रहा है कि पहले फेज में यह मेट्रो गायमुख से कैडबरी जंक्शन तक सभी 10 स्टेशनों के बीच शुरू होगी। हालांकि, इसके लिए यात्रियों को कम से कम 2026 तक इंतजार करना पड़ सकता है।












Click it and Unblock the Notifications