Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो में आ गया नागलोक स्टेशन, नागिन को देख यात्री रह गए हैरान!

Mumbai Metro News Update: मुंबई मेट्रो शहरवासियों के लिए यात्रा का आसान और सुविधाजनक विकल्प है। हालांकि, मेट्रो प्रशासन अपनी आय बढ़ाने के लिए स्टेशन और ट्रेन में एडवरटाइजिंग की भी सुविधा देता है। अब मेट्रो का इस्तेमाल सुपरहिट टीवी सीरियल के प्रमोशन के लिए हुआ है। एकता कपूर के सुपरनैचुरल ड्रामा 'नागिन 7' के लोगो एक पूरी मेट्रो ट्रेन पर नजर आ रहा था। ऐसा लग रहा था कि मेट्रो ट्रेन का अगला स्टेशन नागलोक होगा और यहां नागिन ही नजर आएंगी। यात्रियों को भी प्रमोशन का यह अंदाज बहुत दिलचस्प लगा।

मुंबई मेट्रो में एडवरटाइजिंग का विकल्प है और इसमें अलग-अलग ब्रांड, रिटेल शॉप से लेकर सरकारी विज्ञापन के होर्डिंग और लोगो नजर आते रहते हैं। हालांकि, टीवी सीरियल के प्रमोशन के लिए जिस तरह से मेट्रो का इस्तेमाल किया है वो काफी दिलचस्प है।

Mumbai Metro News Update

Mumbai Metro News Upadate: यात्रियों को मिला मजेदार अनुभव

मेट्रो स्टेशन पर खड़े यात्रियों के लिए यह नजारा किसी सरप्राइज से कम नहीं था। जैसे ही ट्रेन प्लेटफॉर्म पर पहुंची, लोग हैरान रह गए। पूरी मेट्रो ट्रेन ही नागिन - 7 के पोस्टर और लोगो से पटी हुई थी। सोशल मीडिया पर भी इसे देखकर मजेदार रिएक्शन आते हैं। एक यूजर ने लिखा, 'नागलोक की ट्रेन आ गई।' एक और यात्री ने अपने अनुभव को शेयर करते हुए कहा कि मैंने इस ट्रेन में सफर किया था। लग रहा है कि एनाकोंडा के बीच आ गए हैं। कुछ यूजर्स ने लिखा कि नागिनों के बीच सफर का अनुभव रोमांचक था।

कुछ यूजर्स को एडवरटाइजमेंट का यह तरीका पसंद नहीं आया। हालांकि, जो भी हो लेकिन टीवी सीरियल के प्रमोशन का यह तरीका काफी दिलचस्प जरूर है। सोशल मीडिया प्रमोशन के दौर में मेट्रो ट्रेन का इस्तेमाल सीरियल के लिए करना रोचक और नया तरीका है।

Mumbai Metro News: नागिन सीरियल का हो रहा जोरदार प्रमोशन

'नागिन' फ्रेंचाइजी टीवी की सबसे पॉपुलर सुपरनैचुरल सीरीज में से एक रही है। पहले सीजन से लेकर अब तक इस शो ने कई यादगार फीमेल लीड दी हैं, जिनमें मौनी रॉय, सुरभि ज्योति, जैस्मिन भसीन, निया शर्मा, सुरभि चंदना और तेजस्वी प्रकाश शामिल हैं। 'नागिन 7' में इस बार प्रियंका चाहर चौधरी और नामिक पॉल लीड किरदार में नजर आ रहे हैं। उनके साथ ईशा सिंह, एलिस कौशिक और करण कुंद्रा भी अहम किरदार निभा रहे हैं। यह सीजन 27 दिसंबर को ऑन एयर हुआ है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+