Mumbai Metro Line 8: देश का पहला हाई-स्पीड कॉरिडोर, गोल्ड लाइन बनेगी मुंबई की सबसे तेज मेट्रो
Mumbai Metro Line 8: मुंबई मेट्रो अपने नाम एक और बड़ी उपलब्धि करने जा रही है। मुंबई मेट्रो लाइन-8, जिसे गोल्ड लाइन के नाम से जाना जाएगा, यह शहर की सबसे तेज मेट्रो होगी। साथ ही, यह देश का पहला ऐसा हाई-स्पीड मेट्रो कॉरिडोर बनेगा जो दो बड़े एयरपोर्ट्स को सीधे जोड़ेगा। इस प्रोजेक्ट के पूरा होते ही मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट और नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) के बीच सफर सिर्फ 35 मिनट में होगा।
मुंबई मेट्रो लाइन-8 पर ट्रेनों की अधिकतम रफ्तार 90 से 110 किमी प्रति घंटा रहने की उम्मीद है। यह सामान्य मेट्रो की औसत गति (35-40 किमी/घंटा) से लगभग तीन गुना ज्यादा होगी। यही वजह है कि इस 35 किलोमीटर लंबे रूट पर केवल 7 से 8 स्टेशन ही प्रस्तावित किए गए हैं। इससे यात्रियों को कम से कम समय में एयरपोर्ट तक पहुंचाया जा सके।

Mumbai Metro Line 8: अटल सेतु के समानांतर बनेगा कॉरिडोर
MMRDA की योजना के अनुसार, यह मेट्रो लाइन मानखुर्द से बेलापुर होते हुए नवी मुंबई तक जाएगी और इसका बड़ा हिस्सा अटल सेतु (Mumbai Trans Harbour Link - MTHL) के समानांतर एलिवेटेड होगा। वहीं, एयरपोर्ट के नजदीकी हिस्सों को अंडरग्राउंड रखा जाएगा, जिससे शहरी ढांचे पर कम असर पड़े और कनेक्टिविटी ज्यादा सहज हो।
Mumbai Metro: एयरपोर्ट से सीधे मेट्रो में एंट्री
इस गोल्ड लाइन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि यात्री नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल के अंदर ही मेट्रो से उतर सकेंगे। इसके अलावा यह लाइन नवी मुंबई के उभरते कमर्शियल हब को दक्षिण मुंबई, अंधेरी और वेस्टर्न सबर्ब्स से भी जोड़ेगी, जिससे रोज़ाना सफर करने वालों को भी बड़ा फायदा मिलेगा।
Mumbai Metro News: ₹22,862 करोड़ का मेगा प्रोजेक्ट
- करीब ₹22,862 करोड़ की लागत वाले इस प्रोजेक्ट के लिए फंडिंग का एक हिस्सा विदेशी वित्तीय संस्थानों जैसे JICA या ADB से लोन के रूप में लिए जाने की योजना है।
- कैबिनेट की मंजूरी के बाद अब जल्द ही टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह प्रोजेक्ट मुंबई को ग्लोबल सिटी के ट्रांसपोर्ट स्टैंडर्ड के और करीब ले जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications