Mumbai Metro Line 4: मुंबई मेट्रो लाइन-4 ने कर दिया कमाल, 325 टन का स्टील स्पैन 2 रातों में किया तैयार
Mumbai Metro Line 4: मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (MMRDA) ने मेट्रो लाइन-4 (वडाला-कासारवडवली) के निर्माण में एक बड़ी बाधा पार कर ली है। भांडुप वेस्ट में 325 मीट्रिक टन वजनी तीन विशाल स्टील स्पैन को सफलतापूर्वक स्थापित कर इंजीनियरिंग का नायाब उदाहरण पेश किया है। इस जटिल काम को पूरा करने के लिए पहले चार रातों का डेडलाइन रखा गया था। हालांकि, इसे सिर्फ दो ही रातों में पूरा कर लिया गया।
बेहतर तकनीकी समन्वय के चलते मुंबई मेट्रो ने तय समय से भी कम दो रातों में ही अंजाम दे दिया। इस पूरे ऑपरेशन में 8 भारी हाइड्रोलिक क्रेन और 35 विशेषज्ञ इंजीनियरों की टीम ने हिस्सा लिया। भांडुप का यह इलाका भारी भीड़-भाड़ वाला है। यहां कंक्रीट गर्डर लगाना कठिन और समय लेने वाला था, इसलिए स्टील स्पैन तकनीक अपनाई गई।

Mumbai Metro Line 4: 2 रातों में पूरा किया मुश्किल काम
- भांडुप वेस्ट में मेट्रो लाइन-4 के लिए 325 मीट्रिक टन वजनी स्टील स्पैन का सफल इंस्टालेशन 5 फरवरी और 6 फरवरी, 2026 की दरम्यानी रात को पूरा हुआ है।
- इसे पूरा करने के लिए 4 रातों का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन कुशल इंजीनियरिंग के कारण इसे मात्र 2 रातों में ही सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया।
Mumbai Metro: कई वजहों से खास है यह प्रोजेक्ट
तीनों स्पैन की कुल लंबाई 90 मीटर से अधिक है। स्टील स्पैन हल्के होने के बावजूद अत्यधिक मजबूत होते हैं और मेट्रो ट्रेनों के भार व गति के लिए आदर्श माने जाते हैं। इस तकनीक से उन जगहों पर भी निर्माण संभव हो पाता है जहाँ पिलर खड़े करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं होती।
Mumbai Metro News: स्थानीय लोगों को मिली बड़ी राहत
आमतौर पर ऐसे भारी ढांचों की स्थापना में लंबा ट्रैफिक ब्लॉक लेना पड़ता है, लेकिन रिकॉर्ड समय में काम पूरा होने से भांडुप और आसपास के इलाकों में जाम की समस्या कम रही। स्थानीय यात्रियों ने इसे बड़ी राहत बताया है।
मेट्रो लाइन-4 प्रोजेक्ट की बात करें, तो इसकी कुल लंबाई: 32.32 किमी (पूरी तरह एलिवेटेड) इसमें 32 स्टेशन हैं और यह वडाला से कासारवडवली (ठाणे) तक जाएगी। माना जा रहा है कि इस साल के अंत तक यह लाइन पूरी तरह से ऑपरेशनल हो जाएगी।
MMRDA के अनुसार, अगला स्टील स्पैन ऑपरेशन मुलुंड और ठाणे के तीन हाथ नाका क्षेत्र में किया जाएगा। यह प्रोजेक्ट मुंबई-ठाणे के बीच कनेक्टिविटी को नई गति देगा और लाखों यात्रियों की रोजमर्रा की यात्रा आसान बनाएगा।












Click it and Unblock the Notifications