Mumbai: मलाड में कई गोदामों में लगी भीषण आग, दमकल गाड़ियां पहुंची

Mumbai Malad fire breaks: मुंबई के मलाड (पूर्व) स्थित पठानवाडी के संजय नगर, पिंप्रीपाड़ा इलाके में शनिवार, 18 अक्टूबर को दोपहर में आग लगने की घटना सामने आई। दोपहर 12:54 बजे बीएमसी के अग्निशमन विभाग (MFB) को इसकी सूचना मिली।

मुंबई के मलाड स्थित पठानवाड़ी इलाके में शनिवार दोपहर भीषण आग लगने से कई गोदाम और 15 से 20 दुकानें प्रभावित हुईं। अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मी आग बुझाने में लगातार जुटे हुए हैं।फिलहाल, इस आग से किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है, जो एक राहत भरी बात है।

Mumbai News

अधिकारियों ने जानकारी दी है कि आग की लपटें इन्हीं दुकानों तक सीमित हैं और इनके आसपास के क्षेत्रों में नहीं फैली हैं। आग लगने का तात्कालिक कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है।

सूचना मिलते ही बीएमसी का अग्निशमन विभाग, पुलिस, बीएमसी के वार्ड अधिकारी, 108 एम्बुलेंस और अदाणी इलेक्ट्रिसिटी की टीमें तुरंत घटनास्थल पर पहुंचीं। अग्निशमन विभाग ने दोपहर 1:03 बजे इस आग को लेवल-2 (L-II) श्रेणी का घोषित किया।

आग लगने के कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। आठ दमकल गाड़ियों और अन्य अग्निशमन वाहनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+