Mumbai Local में सफर होगा पहले से आरामदेह, मिलेगी ऑटोमैटिक दरवाजों वाली पहली नॉन-AC ट्रेन

Mumbai Local News: मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेन में सफर को आरामदेह बनाने के लिए कई पहल की गई है। अब लोकल रेल व्यवस्था में सुरक्षा को लेकर बड़ा बदलाव होने जा रहा है। करीब 10 महीने पहले Mumbra में हुए दर्दनाक हादसे के बाद अब शहर को भारत की पहली नॉन-AC लोकल ट्रेन मिलने जा रही है, जिसमें ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजे होंगे।

यह कदम यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। मुंब्रा हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई थी, जबकि कई अन्य यात्री चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गए थे। इस घटना के बाद रेलवे ने सुरक्षा उपायों की व्यापक समीक्षा की थी।

Mumbai Local

Mumbai Local को जल्द मिलेगी नई ट्रेन

- नई 12-कोच वाली ट्रेन का निर्माण इंटिग्रल कोच फैक्ट्री, पेरम्बूर (चेन्नई) में किया गया है। इस ट्रेन को मुंबई के लिए रवाना कर दिया गया है और इसके जल्द ही शहर पहुंचने की संभावना है।

- फिलहाल इसे एक विशेष खाली ट्रेन के रूप में लाया जा रहा है। मुंबई पहुंचने के बाद ट्रेन के अलग-अलग हिस्सों को असेंबल करने का काम किया जाएगा।

Non AC Train की भी बढ़ाई गई सुरक्षा

मुंब्रा हादसे की जांच के लिए बनाई गई समिति ने अपनी रिपोर्ट में बताया था कि भीड़भाड़ और खुले दरवाजे यात्रियों के गिरने की प्रमुख वजह थे। समिति ने मेट्रो की तरह बंद दरवाजों वाली प्रणाली लागू करने की सिफारिश की थी, जिसके बाद इस पायलट प्रोजेक्ट को शुरू किया गया। नई ट्रेन को खासतौर पर मुंबई की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है। इसमें ऑटोमैटिक स्लाइडिंग दरवाजों के साथ बेहतर वेंटिलेशन सिस्टम भी दिया गया है, ताकि दरवाजे बंद रहने के बावजूद यात्रियों को पर्याप्त हवा मिल सके और यात्रा आरामदायक बनी रहे।

Mumbai Local News: थोड़े समय के लिए प्रभावित रहेंगी ट्रेन सर्विस

हालांकि, रेलवे अधिकारियों ने यह भी माना है कि इस नई तकनीक के चलते शुरुआती दिनों में ट्रेन संचालन पर असर पड़ सकता है। हर स्टेशन पर दरवाजों को खोलने और बंद करने में अतिरिक्त समय लगेगा, जिससे ट्रेनों के ठहराव की अवधि बढ़ सकती है और समय-सारणी प्रभावित हो सकती है। इसके बावजूद, रेलवे का मानना है कि यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है और यह नई पहल भविष्य में हादसों को रोकने में अहम भूमिका निभाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+