Mumbai local train: मुंबई में क्‍या आज भी लोकल ट्रेनें रहेंगी लेट? जानें लेटेस्‍ट अपडेट

Mumbai local train: मुंबई में भारी बारिश का दौर थमने के बाद अब जनजीवन सामान्य हो रहा है। गुरुवार को शहर के कई हिस्सों में धूप खिलने से लोगों ने राहत की सांस ली। पिछले कुछ दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने मुंबई और आसपास के इलाकों में खासा प्रभाव डाला था, जिससे लोकल ट्रेन और उड़ानों की स्थिति बिगड़ गई थी।

याद रहे मुंबई की लाइफ लाइन कहीं जाने वाली मुंबई लोकल ट्रेन का संचालन प्रभावित हुआ है। खासकर सेंट्रल और हार्बर लाइनों की ट्रेनों का संचालन भारी बारिश के चलते रेलवे ट्रेक पर पानी भरने के कारण बाधित रहा। हालांकि बृहद मुंबई नगर निगम (BMC) के अनुसार सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइनों की लोकल ट्रेनों का संचालन हो रहा है। हार्बर लाइन का संचालन घंटो तक बाधित रहने के बाद बहाल हुआ। जानिए 22 अगस्‍त 2025 को क्‍या मुंबई की लोकल ट्रेनों का संचालन सही समय पर होगा या अपने निर्धारित समय पर चलेंगी?

Mumbai local train

मुंबई लोकल ट्रेनें प्रमुख रूप से हार्बर, वेस्टर्न और सेंट्रल लाइनों पर चलती हैं। सार्वजनिक परिवहन ऐप Mindicator के अनुसार, 22 मार्च सुबह 04:40 AM तक मुंबई लोकल ट्रेनों की स्थिति इस प्रकार थी!

  • सीएसएमटी-कल्याण: फास्ट, स्लो ट्रेन ऑन टाइम
  • कल्याण-सीएसएमटी: फास्ट ऑन टाइम, स्लो 6 मिनट लेट
  • सीएचजी-विरार: फास्ट और स्लो ऑन टाइम
  • विरार-सीएचजी: फास्ट और स्लो ऑन टाइम
  • सीएसएमटी-पनवेल: फास्ट और स्लो ऑन टाइम
  • पनवेल-सीएसएमटी: फास्ट और स्लो ऑन टाइम

मुंबई की झीलें पानी से हुईं लबालब

एक सप्ताह की भारी बारिश के बाद, मुंबई को पानी की आपूर्ति करने वाली सात प्रमुख झीलें लगभग पूरी क्षमता पर पहुंच गई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (BMC) के आज सुबह 6 बजे के आंकड़ों के अनुसार, इन झीलों में पानी का भंडार 95.17% तक पहुंच गया है। यह आंकड़ा 2024 (94.49%) और 2023 (83.72%) की तुलना में अधिक है।

विहार झील, तुलसी झील और मोदक सागर झील 100% क्षमता पर पहुँच चुकी हैं। बीएमसी के अनुसार, गुरुवार सुबह 6 बजे तक सभी सात झीलों में पानी का भंडार 95.17% दर्ज किया गया। गुरुवार सुबह से मुंबई में बारिश कम हो गई है, और शहर के कुछ हिस्सों में लगभग एक सप्ताह बाद धूप दिखाई दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+