Mumbai Local Train: बिना टिकट यात्रियों की खैर नहीं, रेलवे ने अभियान तेज कर ₹13.28 करोड़ जुर्माना वसूला

Mumbai Local Train: मुंबई लोकल ट्रेन में बिना टिकट यात्रा करने वालों की अब खैर नहीं है। वेस्‍टर्न रेलवे ने अभियान तेज कर दिया है। रेलवे अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए मुंबई उपनगरीय लोकल ट्रेनों में लगातार गहन टिकट जांच अभियान चला रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य बिना टिकट या अनियमित यात्रियों की बढ़ती संख्या पर अंकुश लगाना है।

वरिष्ठ वाणिज्यिक अधिकारियों की देखरेख में, पश्चिमी रेलवे की टिकट जांच टीम ने अप्रैल से सितंबर 2025 तक कई अभियान चलाए। इन अभियानों से ₹97.47 करोड़ का राजस्व प्राप्त हुआ, जो पिछले साल की इसी अवधि से 42% अधिक है। यह रेलवे बोर्ड द्वारा निर्धारित लक्ष्य से भी 15% अधिक है। इसमें मुंबई लोकल ट्रेन से ₹27 करोड़ शामिल हैं।

Mumbai Local Train

पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, विनीत अभिषेक ने बताया सितंबर 2025 में जुर्माने की वसूली में वृद्धि देखी गई है। इस महीने में 2.35 लाख बिना टिकट/अनियमित यात्रियों (बिना बुक किए गए सामान सहित) का पता लगाकर ₹13.28 करोड़ वसूले गए। पिछले साल सितंबर की तुलना में 116% से अधिक की वृद्धि हुई है।

इसमें मुंबई उपनगरीय खंड में 96 हजार से अधिक मामलों का पता लगाकर ₹4 करोड़ से अधिक का जुर्माना भी शामिल है। एसी लोकल ट्रेनों में अनाधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए, लगातार औचक टिकट जांच अभियान भी चलाए जा रहे हैं।

एसी लोकल में चलाए गए इन अभियानों के परिणामस्वरूप, अप्रैल से सितंबर 2025 के बीच लगभग 49 हजार अनाधिकृत यात्रियों पर जुर्माना लगाया गया और ₹1.59 करोड़ एकत्र किए गए। यह पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में लगभग 70% अधिक है।

ये परिणाम अनाधिकृत यात्रा पर अंकुश लगाने, यात्रियों के अनुभव को बेहतर बनाने और सार्वजनिक राजस्व की सुरक्षा के प्रति पश्चिमी रेलवे के अभियान का परिणाम है। पश्चिमी रेलवे ने आम जनता से वैध टिकट के साथ यात्रा करने की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+