Mumbai Local train: पश्चिम रेलवे ने 31 मई से 36 घंटे के मेगा ब्लॉक का किया ऐलान, चेक करें ट्रेन शेड्यूल
Mumbai Local train: पश्चिम रेलवे ने 31 मई, 2025 की दोपहर से 36 घंटे के बड़े मेगा ब्लॉक का ऐलान किया है। कांदिवली यार्ड में स्थित एक पुराने बुकिंग कार्यालय को हटाने के लिए इतना लंबा ब्लॉक किया जा रहा है। ये मेगा ब्लॉक 5TH लाइन और यार्ड लाइनों को प्रभावित करेंगा। पश्चिम रेलवे के आधिकारिक बयान के अनुसार शनिवार, 31 मई को दोपहर 13:00 बजे शुरू होने वाला यह ब्लॉक 2 जून की सुबह 01:00 बजे समाप्त होगा, इस अभियान का उद्देश्य एलिवेटेड बुकिंग कार्यालय को हटाना है।
इस ब्लॉक के दौरान, यह उम्मीद की जाती है कि शुरुआती दिन कम से कम 73 मुंबई लोकल ट्रेन सर्विस निलंबित रहेंगी, दूसरे दिन यह संख्या बढ़कर 89 हो जाएगी। इस दौरान यातायात के फ्लो को प्रबंधित करने के लिए, लोकल और मेल एक्सप्रेस दोनों सेवाओं को फास्ट लाइन पर ट्रांसफर करने का निर्देष दिया गया है।

ट्रेनों के शेड्यूल में किया गया ये बदलाव
इसके अलावा, ट्रेन शेड्यूल में कुछ खास बदलावों की घोषणा की गई है, जिसमें कई ट्रेनों का शॉर्ट टर्मिनेशन, ओरिजिनेशन या कुछ ट्रेनों का रद्द करना शामिल है। उदाहरण के लिए, 30 और 31 मई, 2025 को निर्धारित 19418 अहमदाबाद-बोरीवली एक्सप्रेस अब बोरीवली में अपने सामान्य स्टॉप को छोड़कर वसई रोड पर समाप्त होगी। इसी तरह, 19425 बोरीवली-नंदुरबार एक्सप्रेस, अन्य निर्दिष्ट सेवाओं के साथ, अपने शुरुआती या समाप्ति बिंदुओं में बदलाव का अनुभव करेगी, जिसका सीधा असर यात्रियों की यात्रा योजनाओं पर पड़ेगा।
यात्रियों के लिए जारी की गई एडवाइजरी
पश्चिमी रेलवे यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित लोकल ट्रेनों के बारे में डिलेल जानकारी के लिए स्टेशन मास्टरों से जानकारी लें। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि यात्री यदि आवश्यक हो तो वैकल्पिक व्यवस्था कर सकें और ब्लॉक अवधि के दौरान असुविधा से बचने के लिए इन महत्वपूर्ण परिवर्तनों पर ध्यान देने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
यात्रियों को 36 घंटे तक झेलनी पड़ेगी मुसीबत
पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने व्यवधान के दौरान लोकल ट्रेन और मेल एक्सप्रेस ट्रेनों को फास्ट लाइन पर रूट करने की जरूरत के बारे में बात की। पश्चिमी रेलवे द्वारा कांदिवली यार्ड में एलिवेटेड बुकिंग ऑफिस को हटाने के लिए लिया जाने वाला आगामी 36 घंटे का ब्लॉक लोकल और एक्सप्रेस ट्रेन सर्विस में काफी बदलाव लाएगा। यात्रियों से अनुरोध है कि वे आधिकारिक चैनलों के माध्यम से अपडेट रहें और इस अवधि के दौरान अपनी यात्रा की योजना उसी के अनुसार बनाएं।












Click it and Unblock the Notifications