Mumbai local train: 'नंगे घूमना है तो बुर्के के बिना घूमो', लोकल ट्रेन में महिला का वीडियो वायरल, देखें Video
Mumbai local train: मुंबई लोकल ट्रेन का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक महिला बुर्का पहने महिला उसके दोस्तों को लेकर तीखी बहस करती दिख रही है। इस घटना ने ऑनलाइन दुनिया में आजादी, पहचान और धार्मिक अभिव्यक्ति जैसे विषयों पर गरमागरम बहस छेड़ दी है।
X पर 'ट्रीनी' नाम के एक यूजर द्वारा 26 अगस्त 2025 को पोस्ट किया गया यह वीडियो एक मुंबई लोकल ट्रेन के एक डब्बे का है। वीडियो में दिख रहा है कि एक महिला बुर्का पहने एक लड़की से गुस्से में एक लड़की को तेज से डांट लगाती हुई सुनाई दे रही है, वो लड़की अपने हिंदू दोस्तों के साथ यात्रा कर रही थी।

'नंगे घूमना है तो बुर्के के बिना घूमो'
महिला ऊंची आवाज में उस युवा यात्री पर "समुदाय को शर्मिंदा करने" का आरोप लगाती है। वीडियो में उसे यह कहते हुए सुना जा सकता है: "इस मुस्लिम लड़की को देखो, यह हमारे समुदाय को शर्मिंदा कर रही है... अगर तुम नग्न घूमना चाहती हो, तो बिना बुर्का पहने घूमो। हमारा बुर्का बदनाम हो रहा है।"
महिला की इन टिप्पणियों पर ट्रेन के कोच में बैठे यात्री काफी असहज दिखे, कुछ ने चिंता भरी निगाहों से एक-दूसरे को देखा, जबकि अन्य खामोशी से सब कुछ देखते रहे। जिस लड़की पर टिप्पणी की जा रही थी, वह इस बहस के दौरान चुप्पी साधे हुए शर्मसार महसूस कर रही है।
मुंबई की लोकल ट्रेनें, जिन्हें मुंबई की लाइफ लाइन कहा जाता है, उसमें आए दिन महिलाओं और पुरुषों के बीच लड़ाई-झगड़े के वीडियो वायरल होते रहते हैं लेकिन यह खास वीडियो ट्रेन के डिब्बे से बाहर निकलकर व्यक्तिगत स्वतंत्रता, पहचान और सांस्कृतिक संवेदनशीलता को लेकर बहस छेड़ चुका है।
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे ऐसे कमेंट
इस वीडियो पर सैकड़ों कमेंट आ चुके हैं। कई सोशल मीडिया यूजर्स ने महिला की टिप्पणियों को असहिष्णु और प्रतिगामी बताकर उनकी निंदा की, वहीं कुछ अन्य ने तर्क दिया कि लड़की की संगत सार्वजनिक जांच का विषय नहीं होनी चाहिए। इस वीडियो पर सैकड़ों टिप्पणियां आ चुकी हैं।












Click it and Unblock the Notifications