Mumbai Local Train: पश्चिमी रेलवे में बड़ा ब्लॉक, कई ट्रेनों के रद्द होने की घोषणा

Mumbai Local Train: मुंबईवासियों के लिए एक जरूरी सूचना है। पश्चिमी रेलवे इस सप्ताहांत (weekend) बड़ा ब्लॉक संचालित करने जा रही है, जिससे मुंबई लोकल और कुछ एक्सप्रेस ट्रेनों की आवाजाही प्रभावित होगी। रेलवे ने शनिवार, 26 अप्रैल और रविवार, 27 अप्रैल 2025 को क्रमश: 73 और 90 उपनगरीय लोकल सेवाओं को रद्द करने की घोषणा की है।

पश्चिमी रेलवे के अनुसार, कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच पुल संख्या 61 पर री-गर्डरिंग का काम किया जाएगा। इसके चलते 26 अप्रैल को दोपहर 1 बजे से लेकर 27/28 अप्रैल को आधी रात तक यानी कुल 35 घंटे का मेगा ब्लॉक लिया जाएगा। इस दौरान 5वीं लाइन, कारशेड लाइन और कांदिवली ट्रैफिक यार्ड लाइन पर सेवाएं बंद रहेंगी।

Mumbai Local Train

पश्चिमी रेलवे ने गुरुवार को मुंबई लोकल ट्रेन अपडेट साझा करते हुए कहा कि वह रविवार और सोमवार को बड़ा ब्लॉक संचालित करेगा, जिसके कारण कई ट्रेनें रद्द रहेंगी।

एक आधिकारिक बयान में पश्चिमी रेलवे ने कहा कि वह कांदिवली और बोरीवली स्टेशनों के बीच पुल संख्या 61 पर री-गर्डरिंग का काम करेगा, जिसके लिए 5वीं लाइन, कारशेड लाइन और कांदिवली ट्रैफिक यार्ड लाइन पर 26 अप्रैल, 2025 (शनिवार) को 13:00 बजे से 27/28 अप्रैल, 2025 (रविवार/सोमवार) को 00:00 बजे तक 35 घंटे का बड़ा ब्लॉक लिया जाएगा।

पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान 5वीं लाइन पर चलने वाली उपनगरीय सेवाएं और मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें फास्ट लाइनों पर चलेंगी। इसमें कहा गया है कि कुछ मेल/एक्सप्रेस ट्रेनें प्रभावित होंगी, जबकि कुछ उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी।

शनिवार यानी 26 अप्रैल, 2025 को लगभग 73 उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी, जबकि रविवार यानी 27 अप्रैल, 2025 को लगभग 90 उपनगरीय सेवाएं रद्द रहेंगी।

मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों पर असर

  • 25 और 26 अप्रैल, 2025 की ट्रेन संख्या 19418 अहमदाबाद-बोरीवली एक्सप्रेस वसई रोड पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी और वसई रोड और बोरीवली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • 27 अप्रैल, 2025 की ट्रेन संख्या 19417 बोरीवली-अहमदाबाद एक्सप्रेस वसई रोड से शुरू होगी और वसई रोड और बोरीवली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • 26 और 27 अप्रैल, 2025 की ट्रेन संख्या 19425 बोरीवली-नंदुरबार एक्सप्रेस भायंदर से शुरू होगी और भायंदर और बोरीवली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।
  • 26 अप्रैल, 2025 की ट्रेन संख्या 19426 नंदुरबार-बोरीवली एक्सप्रेस वसई रोड पर समाप्त होगी और वसई रोड और बोरीवली के बीच आंशिक रूप से रद्द रहेगी।

इस बीच एक अन्य बयान में पश्चिम रेलवे ने कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए और विशेष रूप से गर्मियों के मौसम के दौरान यात्रा की मांग को पूरा करने के उद्देश्य से, पश्चिम रेलवे ने विशेष किराए पर 4 जोड़ी विशेष ट्रेनों की यात्राओं का विस्तार किया है। जिनकी डिटेल..

  • ट्रेन नंबर 09001/09002 मुंबई सेंट्रल-खातिपुरा सुपरफास्ट (त्रि-साप्ताहिक) स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09001 मुंबई सेंट्रल-खातिपुरा स्पेशल को 26 मई, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • इसी तरह, ट्रेन नंबर 09002 खातिपुरा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 27 मई, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 09003/09004 मुंबई सेंट्रल-दिल्ली सुपरफास्ट (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल
  • ट्रेन नंबर 09003 मुंबई सेंट्रल-दिल्ली स्पेशल को 27 जून, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 09004 दिल्ली-मुंबई सेंट्रल स्पेशल को 28 जून, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन नंबर 09007/09008 वलसाड-खातिपुरा (साप्ताहिक) स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 09007 वलसाड-खातिपुरा स्पेशल को 22 मई, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन संख्या 09008 खातिपुरा-वलसाड स्पेशल को 23 मई, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • ट्रेन संख्या 09425/09426 साबरमती-हरिद्वार (द्वि-साप्ताहिक) स्पेशल
  • ट्रेन संख्या 09425 साबरमती-हरिद्वार स्पेशल को 29 जून, 2025 तक बढ़ाया गया है।
  • इसी तरह, ट्रेन संख्या 09426 हरिद्वार-साबरमती स्पेशल को 30 जून, 2025 तक बढ़ाया गया है।

यात्रियों के लिए सलाह

  • यात्रा से पहले अपने ट्रेन नंबर और स्टेटस की रेलवे की वेबसाइट या ऐप पर जांच करें।
  • लोकल यात्रियों को वैकल्पिक मार्गों का चयन करने की सलाह दी गई है।
  • स्टेशन पर अनावश्यक भीड़ से बचने और समय की बचत के लिए ब्लॉक शेड्यूल का पालन करें।

मुंबई लोकल ट्रेन सेवा पर यह मेगा ब्लॉक जरूरी सुधार कार्यों के लिए है, लेकिन इससे यात्रियों को कुछ असुविधा जरूर होगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से सहयोग और समझ की अपील की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+