Mumbai Local Train: मेगाब्लॉक के बाद आज कैसी रहेंगी सेवाएं? यात्रियों के लिए बड़ा अपडेट
Mumbai Local Train Update: मुंबई की जीवनरेखा कही जाने वाली लोकल ट्रेन सेवाएं सोमवार को पूरी तरह से पटरी पर लौट आई हैं। रविवार (13 अप्रैल) को सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर हुए मेगाब्लॉक के कारण कई रूट्स पर ट्रेनें प्रभावित रहीं, जिससे हजारों यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा। हालांकि, रेलवे प्रशासन ने 14 अप्रैल से सेवाओं को पूर्ण रूप से बहाल कर दिया है।
मुंबई लोकल ट्रेन सेवा के तहत आज 14 अप्रैल 2025 को किसी तरह के बदलाव के संकेत नहीं मिले हैं। ऐसे में यात्रियों को यात्रा में किसी तरह की परेशानी होने की आशंका नहीं है। सेंट्रल, वेस्टर्न और हार्बर लाइन पर ट्रेनें सामान्य टाइमटेबल के अनुसार चलेंगी।

14 अप्रैल 2025: सेवाएं सामान्य, यात्रियों को बड़ी राहत
14 अप्रैल 2025 को मुंबई लोकल नेटवर्क पर कोई मेगाब्लॉक नहीं रखा गया है। इसका अर्थ है कि सभी मुख्य रूट्स पर सेवाएं सामान्य रूप से चलेंगी और यात्रियों को किसी अतिरिक्त देरी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इसके अलावा रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर लाइव अपडेट जरूर चेक करें, ताकि अचानक हुए बदलावों की जानकारी मिल सके।
13 अप्रैल को था भारी ब्लॉक
रविवार को मेंटेनेंस कार्यों के चलते सुबह 10:48 बजे से दोपहर 3:32 बजे तक सीएसएमटी से विद्यानगरी (Vidyavihar) तक जाने वाली ट्रेनों को डायवर्ट किया गया था। इस दौरान ट्रेनें केवल बायकुला, परेल, दादर, माटुंगा, सायन और कुर्ला स्टेशनों पर ही रुकीं। मस्जिद, सैंडहर्स्ट रोड, चिंचपोकली और करी रोड जैसे स्टेशन इस अवधि में बंद रहे। घाटकोपर से चलने वाली ट्रेनें भी डायवर्ट रूट से गुजरीं।
हार्बर लाइन पर पनवेल-वाशी और सीएसएमटी-कुर्ला के बीच विशेष सेवाएं चलाई गईं। यात्रियों को वाशी, नेरल जैसे वैकल्पिक रूट्स से यात्रा की अनुमति दी गई थी। रेलवे ने यात्रियों से पहले ही सलाह दी थी कि वे अपनी यात्रा की योजना इस ब्लॉक के अनुसार बनाएं।
15 कोच लोकलों और एसी सेवाओं में इजाफा
वहीं गर्मी को देखते हुए रेलवे 16 अप्रैल से मेन लाइन पर 14 नई एसी सेवाएं शुरू करने जा रहा है। 14 नई एसी लोकल ट्रेन सेवाएं नॉन-एसी ट्रेनों की जगह लेंगी और कुल एसी सेवाओं की संख्या 80 हो जाएगी। ये ट्रेनें कल्याण, बदलापुर और ठाणे से सीएसएमटी जैसे प्रमुख मार्गों पर चलेंगी, जो यात्रियों की सुविधा के लिए सोमवार से शनिवार तक चलेंगी।












Click it and Unblock the Notifications