Mumbai Local train: मेगाब्लॉक के चलते 23 फरवरी को मुंबई लोकल ट्रेन सेवाएं रहेंगी प्रभावित, जानें सारे डिटेल
Mumbai Local train News: मुंबई में लोकल ट्रेन पर सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। 23 फरवरी (रविवार) को मुंबई के वेस्ट, सेंट्रल और ट्रांसहार्बर लाइनों पर मेगाब्लॉक के चलते मुंबई की लोकल ट्रेनें प्रभावित रहेगी। ऐसे में रेलवे विभाग ने यात्रियों को सलाह दी है कि वो अपना शेड्यूल और संभावित देरी को ध्यान में रखते हुए अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

वेस्टन लाइन
सांताक्रूज से गोरेगांव स्टेशनों के बीच रखरखाव कार्य के चलते वेस्टन लाइन पर लोकल ट्रेनों का सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बंद रहेगा।
- पटरियों, सिग्नल और अन्य रखरखाव के कामों के कारण पांच घंटे का जंबो ब्लॉक रहेगा।
- संडे को सुब 10 बजे से दोपहर दो बजे तक सांताक्रूज और गोरेगांव स्टेशन के बीच अप और डाउन फास्ट लाइनें प्रभावित रहेंगी। फास्ट लाइन पर लोकल ट्रेन गोरेगांव और सांताक्रूज स्टेशनों के बीच धीमी लाइन पर चलेंगी
- अंधेरी और बोरीवाल की कुछ ट्रेनों को हार्बर लाइन पर गोरेगांव के बीच चलाया जाएगा।
सेंट्रल लाइन
सेंट्रल लाइन पर थाणे से कल्याण स्टेशन के बीच ट्रेन सेवाएं बाधित रहेंगी। सुबह 10:40 बजे से दोपहर 3:40 बजे तक सेवाएं निलंबित रहेंगी।
- फास्ट लाइनों पर ब्लॉक रहेगा। डाउन दिशा में ट्रेन स्लो ट्रैक पर चलेंगी और अतिरिक्त स्टेशनों पर रुकेंगी, जिससे 10 मिनट की देरी हो सकती है। अप दिशा में भी इसी तरह की व्यवस्था होगी।
- सुबह 09.34 बजे से दोपहर 03 .03 बजे तक सीएमएसअी मुंबई छूटने वाली डाउन फास्ट/सेमी- फास्ट लोकट ट्रेन सेवाएं डायवर्ट रहेगी।
- ठाणे से कल्याण स्टेशन के बीच डाउन स्लो लाइन की ट्रेनें अपने संबंधित स्टेशनों के अलावा कलवा मुंबा और दिवा स्टेशन पर भी रुकेगी और निर्धारित समय से फास्ट लाइन पर दोबारा चलाई जाएगी। ये अपने निर्धारित स्टेशना पर अपने निर्धारत 10 मिनट देर से पहुंचेगी।
ट्रांस-हार्बर लाइन
ट्रांसहार्बर लाइन भी इस पर भी मेगा ब्लॉक रहेगा। वाशी/नेरुल/पनवेल की स्टेशनों की ओर जाने वाली अप और डाउन लाइनें सुबह 11:40 बजे से शाम 4:10 बजे बंद रहेंगी।
- अप दिशा में ट्रेन सर्विस 10:25 AM से 4:09 PM तक और डाउन दिशा में 10:35 AM से 4:07 PM तक ट्रांस-हार्बर लाइन सर्विस निलंबित रहेंगी।
- पनवेल/नेरुल/वाशी से ठाणे की ओर अप ट्रांस-हार्बर लाइन लोकल ट्रेन सेवाएं वाशी से सुबह वाशी से सुबह 10.25 बजे प्रस्थान, नेरुल से शाम 04.09 बजे प्रस्थान करेंगी
हर्बर लाइन
कोई ब्लाॅक नहीं
अर्बन लाइन
कोई ब्लॉक नहीं












Click it and Unblock the Notifications